
Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी ‘टी’ सीरीज़ को पेश करते हुए Vivo T1 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन Qualcomm Snapdragon 695, 64MP Camera और 5,000mAh Battery की ताकत से लैस है जो 15,990 रुपये की शुरूआती कीमत सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज इस 5जी फोन के बाद विवो कंपनी ने एक नया सस्ता 4G Smartphone Vivo Y15s भी इंडिया में लॉन्च कर दिया है। विवो वाई15एस MediaTek Helio P35 चिपसेट, 13MP rear camera और 5,000mAh battery जैसे फीचर्स से लैस है।
Vivo Y15s की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई15एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.51 इंच की हॉलो फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह एक आईपीएस एलसीडी डिसप्ले है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल में बनी है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन स्क्रीन को कंपनी ने आई प्रोटेक्शन मोड से लैस किया है। इस नए विवो फोन की मोटाई जहां सिर्फ 8.28एमएम है, वहीं मोबाइल का वज़न 179 ग्राम है।
Vivo Y15s स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस के ‘गो’ एडिशन पर लॉन्च किया गया है जो फनटच ओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है जो लो रैम व स्टोेरेज पर भी स्मूथ रन करती हैं तथा इंटरनेट की खपत भी कम करती हैं। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। यह फोन मल्टी टर्बो 3.0 से लैस है तथा इंडियन मार्केट में इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी तथा 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई15एस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगपिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह नया विवो मोबाइल 2 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y15s स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo Y15s स्मार्टफोन डुअल सिम पर लॉन्च हुआ है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वीवो वाई15एस में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।
Vivo Y15s की कीमत
यह नया वीवो फोन भारत में एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है जो 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Vivo Y15s को इंडिया में 10,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आज से ही देश में ऑनलाइन व ऑफलाईन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस नए वीवो फोन को Mystic Blue और Wave Green कलर में खरीदा जा सकता है।























