
फैंस के लिए 4 अक्टूबर का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन कंपनी अपनी शाओमी 12टी सीरीज़ को पेश करने वाली है जिसके तहत Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। चर्चा है कि शाओमी 12टी प्रो 5जी 200MP Camera Phone होगा। इस शाओमी फोंस की लॉन्च व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आगे दी गई है।
Xiaomi Launch Event
शाओमी 12टी और 12टी प्रो स्मार्टफोंस को कंपनी आने वाली 4 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। यह Xiaomi Launch October 2022 Event म्यूनिक में होगा जिसका लाईव प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार रात को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। 4 अक्टूबर को Xiaomi’s first Redmi-branded tablet Redmi Pad और Xiaomi Smart Band 7 Pro भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

Xiaomi 12T और 12T Pro स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी 12टी प्रो के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई जानकारी के अनुसार यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोसेसर स्मार्टफोन मोबाइल मार्केट में मौजूद सबसे पावरफुल और फास्ट चिपसेट में गिना जाता है। वहीं शाओमी 12टी को मीडियाटेक डिमेनसिटी 8100 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें: Exclusive : Redmi Pad 4G की फुल स्पेसिफिकेशन, इमेज और कलर लीक
Xiaomi 12T Pro 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सैमसंग एचपी 1 सेंसर होगा। वहीं Xiaomi 12T में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोंस में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर देखने को मिल सकता है।
अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो शाओमी 12टी में 6.7 इंच ओएलईडी डिस्प्ले तथा शाओमी 12टी प्रो में 6.67 इंच एमोलेड स्क्रीन देखने को मिल सकती है। दोनों मोबाइल फोंस की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इसी तरह में Xiaomi 12T 67वॉट फास्ट चार्जिंग और 12T Pro मॉडल में 120वॉट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। यह भी पढ़ें: 32MP + 32MP Selfie Camera वाला Xiaomi Civi 2 लॉन्च, 12GB RAM के साथ मिलेगी 67W Fast चार्जिंग
प्राप्त जानकारी अनुसार ये दोनों शाओमी स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाएंगे। Xiaomi 12T 8GB RAM + 128GB storage और 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट में मार्केट में एंट्री ले सकता है वहीं Xiaomi 12T Pro 8GB RAM + 256GB storage और 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।






















