
Xiaomi Mix Fold 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। शाओमी का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। शाओमी का यह सेकेंड जेनेरेशन फोल्डेबल फोन है, जिसे 12GB की रैम, 6.56-इंच की E5 AMOLED आउटर डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रिफ्रेश 120Hz है। शाओमी के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है जो कि डॉल्बी विजन और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोडेक्शन के साथ आता है। इसके साथ ही शाओमी के इस फोन में 8.02-इंच का LTPO 2.0 फोल्डेबल इनर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 2K+ (2,160×1,914 पिक्सल) है। यहां हम आपको Xiaomi के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Xiaomi Mix Fold 2 : कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Mix Fold 2 स्मार्टफोन का बेस मॉडल 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज के साथ CNY 8,999 (करीब 1,06,200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन का 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 9,999 (करीब 1,18,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। शाओमी के इस फोन का टॉप मॉडल 12GB + 1TB स्टोरेज के साथ CNY 11,999 (करीब 1,41,600 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। शाओमी के फोल्डेबल फोन फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध है। यह फोन मून शैडो ब्लैक और स्टार गोल्ड कलर ऑप्शन पर उपलब्ध हैं।
Xiaomi Mix Fold 2 : स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mix Fold 2 स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MIUI Fold 13 कस्टम यूआई पर रन करता है।शाओमी के इस फोन में डुअल-SIM (नैनो) 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। Xiaomi के फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन को 12GB के LPDDR5 RAM के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है।
Xiaomi Mix Fold 2 स्मार्टफोन में 6.56-इंच का E5 AMOLED आउटर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले डॉल्बी विजन सपोर्ट करता है और इसका आस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। शाओमी के इस फोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्श के साथ आती है। शाओमी का कहना है कि इस फोन की आउटर डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,000 निट्स है।
इसके साथ ही इनर डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 8.02-इंच का LTPO 2.0 फोल्डिंग डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इस फोन की डिस्प्ले DCI-P3 कलर गौमट और 2K+ (2,160×1,914 पिक्सल) रेजलूशन सपोर्ट करता है। शाओमी के इस फोन की इनर डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,300 निट्स है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Mix Fold 2 स्मार्टफोन में Leica-ब्रांड का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। शाओमी के इस फोन के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यह 24FPS पर 8K रेजलूशन वीडियो रिकॉर्ड सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में Xiaomi के फोल्डेबल फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Moto Razr 2022 फोल्डेबल स्मार्टफोन 50MP कैमरा और Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च
Xiaomi Mix Fold 2 स्मार्टफोन में Xiaomi ने खुद के डेवलप किए ‘Micro Waterdrop Hinge’ का इस्तेमाल किया है। शाओमी के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.2, NFC, डुअल बैंड Wi-Fi, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही शाओमी के फोन में 4,500mAh की बैटरी और 67W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Xiaomi Mix Fold 2 स्मार्टफोन का वजन 262 ग्राम है।























