जानें एंडरॉयड स्मार्टफोन के 5 बेहद ही जरूरी फीचर्स

Join Us icon

एंडरॉयड स्मार्टफोन के उपयोग के दौरान आए दिन कुछ न कुछ नए फीचर्स की जानकारी मिलती रहती है। बावजूद इसके कई ऐसे फीचर्स हैं जिनसे आप अनजान होते हैं। इनमें से कई ऐसे फीचर्स हैं जो आपके लिए बेहद उपयोगी हैं। इन फीचर्स के माध्यम से आप न सिर्फ अपने फोन का डाटा बचा सकते हैं बल्कि फोन को सुरक्षित भी रख सकते हैं। आगे हमने ऐसे ही 5 शानदार फीचर्स की जानकारी दी है जो एंडरॉयड फोन उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी हैं।

1. डिसेबल नोटिफिकेशन
notification-disable
आप भले ही फोन स्क्रीन लॉक कर रख दें लेकिन अक्सर आपको नोटिफिकेशन मिलता रहता है। कभी ​तो बहुत जरूरी नोटिफिकेशन होते हैं लेकिन कुछ नोटिफिकेशन आपके फोन की बैटरी चूसने का ही कार्य करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा शॉपिंग ऐप वाले नोटिफिकेशन होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो इन नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपके फोन की बैटरी बचेगी बल्कि आप अपने फोन का ढेर सारा डाटा भी बचा सकते हैं। ऐप नोटिफिकेशन को बंद करने के लिए सबसे पहले आपको
1. फोन की सेटिंग में जाना है।
2. वहां से ऐप्स का चुनाव करना है।
3. यहां आप आॅल ऐप टैब में जाएं और उस ऐप का क्लिक करें जिसका नोटिफिकेशन बंद करना चाहते हैं।
4. इसमें दाईं ओर उपर में ही आपको शो नोटिफिकेशन का विकल्प मिलेगा उसे अनचेक कर दें। इसके साथ ही आपका काम हो गया।

जैसे यदि आप फ्लिपकार्ट के नोटिफिकेशन बंद करना चाहते हैं तो फोन की सेटिंग में जाकर, ऐप का चुनाव करें और इसमें फ्लिपकार्ट पर क्लिक करें। यहीं आपको शो नोटिफिकेशन मिल जाएगा जिसे आप अनचेक कर सकते हैं।

जानें कैसे करें एंडरॉयड फोन से यूट्यूब वीडियो अपलोड

2. डिसेबल आॅटोमैटिक अपडेट
app-auto-update
अक्सर आपने देखा होगा कि बिना किुछ किए आपके फोन में कुछ अपडेट होने लगता है जबकि आप नहीं चहते कि अपडेट हो। ये अपडेट आपके फोन का ढेर सारा डाटा अर्थात इंटरनेट खत्म कर देते हैं। इसलिए आप चहें तो इन्हें मैनुअली अपडेट पर सेट कर सकते हैं। इसके माध्यम से जब आप अनुमति देंगे तभी ऐप अपडेट होंगे अन्यथा नहीं।
आॅ​टोमैटिक अपडेट को डिसेबल करने के लिए
1. सबसे पहले अपने फोन मे गूगल प्ले स्टोर को ओपेन करें और इसके मेन्यू में जाएं। मेन्यू में बाईं ओर उपर में दिए गए तीन लकीर को क्लिक कर जा सकते हैं।
2. यहां आपको से​टिंग का विकल्प मिलेगा उसे क्लिक करें।
3. सेटिंग में ही आपको आॅटो—अपडेट ऐप्स का विकल्प मिलेगा। उसे क्लिक करें और डू नॉट आॅटो—अपडेट ऐप्स का चुनाव कर लें। इसके साथ ही आॅटो अपडेट डिसेबल हो जाएगा।

इस छुपे हुए ट्रिक से अपने एंडरॉयड फोन को कर सकते हैं फास्ट

3. एंडरॉयड सिस्टम अपडेट
system-update
थोड़ा समय पुराना होने के साथ ही आपका एंडरॉयड फोन धीमा होने लगता है। ऐसे में अक्सर आपको लोग यह सलाह देते नजर आएंगे कि फोन को अपडेट करो। परंतु आप यह नहीं समझ पाते कि कैसे इसे अपडेट करना है। तो आपको बता दूं कि फोन को अपडेट करने के लिए सबसे पहले यह देखना हो​गा कि कंपनी ने एंडरॉयड का अपडेट दिया है या नहीं। किसी भी एंडरॉयड फोन में सिस्टम अपडेट चेक करने के लिए

1. सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं।
2. यहां से अबाउट फोन का चुनाव करें। इसी में आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का विकल्प मिलेगा।
3. इसे क्लिक करने पर आपको जानकारी दी जाएगी कि आपके फोन के लिए अपडेट आया है या नहीं।
4. यदि अपडेट आया है तो यहीं से इंस्टॉल अपडेट का विकल्प मिलेगा। उसे क्लिक करते ही फोन अपडेट शुरू हो जाएगा।

अपडेट के दौरान याद रहे कि आपका फोन इंटरनेट से कनेक्ट होगा तभी अपडेट कर पाएंगे।

4. फोन को करें इन्क्रिप्ट
आप अपने फोन को पासवर्ड, पैटर्न और फिंगरप्रिंट से लॉक कर यही सोचते हैं कि फोन सुरक्षित हो गया तो ऐसा नहीं है। इसके बावजूद भी डाटा चोरी हो सकता है। डाटा चोरी होने ओर उसके गलत उपयोग से बचने के लिए आप फोन इन्क्रिप्शन का सहारा ले सकते हैं। इन्क्रिप्शन से डाटा अनरिडेबल हो जाता है। जब आप फोन को पिन, पैटर्न या पासवर्ड के माध्यम से अनलॉक करते हैं तो खुद ही डिक्रिप्ट हो जाता है और स्क्रीन पर रिडेलब हो जाता है। परंतु अगर कोई इस डाटा को बिना आपके जानकारी के एक्सेस कर भी लेता है तो वह तब तक पढ़ नहीं सकता ​जब तक कि आप कोड न दें।

फोन को इंन्क्रिप्ट करने के लिए सबसे पहले
1. आपको फोन की सेटिंग में जाना है और यहां से सिक्योरिटी का चुनाव करना है।
2. इसमें आपको इन्क्रिप्शन का विकप्ल दिखाई देगा। उसे ​क्लिक करें।
3. फोन में यदि आपने माइक्रोएसडी कार्ड लगा रखा है तो उसे भी इनक्रिप्ट का करने का विकल्प मिलेगा।
4. इन्क्रिप्ट को क्लिक करने के बाद थोड़ा समय इसे ओपेन करने के बाद यह प्रोसेस थोड़ा समय लेगा। कुछ ​ही देर में आपके फोन पर इन्क्रिप्टेड का मैसेज आ जाएगा। याद रहे कि इन्क्रिप्शन के बाद आपका फोन थोड़ा धीमा हो जाएगा।

5. देखें नोटिफिकेशन हिस्ट्री
notification-history
अब तक आप यही जानते हैं कि एक बार नोटिफिकेशन को क्लियर करन के बाद उसे दोबारा नहीं देखा जा सकता। जबकि ऐसा नहीं है। आप अपने फोन में पूरा नोटिफिकेशन हिस्ट्री देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले
1. एंडरॉयड स्मार्टफोन के होम स्क्रीन पर आएं और यहां होम स्क्रीन पर खाली जगह में कुछ देर उंगलियों को टच करके रखें।
2. कुछ देर स्क्रीन को टच रखने पर नीचे वॉलपेपर, विजेट्स और सेटिंग के आॅप्शन खुल कर आ जाएंगे। आपको विजेट्स का चुनाव करना है।
3. विजेट्स में आने के बाद आप स्क्रीन को तब तक बाईं ओर स्वाइप करें जब तक की सेटिंग का विकल्प दिखाई न दे। सेटिंग का विकल्प आने पर उसे टच कर कुछ देर रखें।
4. टच कर कुछ देर रखने पर सेटिंग का मेन्यू स्क्रीन पर आ जाएगा और उसे स्क्रीन पर छोड़ दें।
5. जैसे ही आप छोड़ेंगे सेटिंग शॉर्टकट खुद ही खुलकर आ जाएगा। इसमें आप नीचे स्क्रॉल करेंगे तो नोटिफिकेशन लॉग का विकल्प दिखाई देगा।
6. नोटिफिकेशन लॉग को टच करते ही इसका शॉर्टकट आईकॉन होम स्क्रीन पर आ जाएगा और इसे आप अपनी नोटिफिकेशन हिस्ट्री देख सकते हैं।

No posts to display