iPhone हो रहा है स्लो तो यूज़ करें यें 5 ट्रिक्स, पुराना फोन चलेगा नए जैसा

iPhone अपनी स्मूथ और फास्ट प्रोसेसिंग के लिए पहचाने जाते हैं। लेकिन आईफोन कभी स्लो या हैंग नहीं हो सकते, यह सच नहीं है। ऐसे कई कारण है जिनकी वजह से Apple iPhones धीमे पड़ जाते हैं। यकिनन महंगी कीमत खर्च करने के बाद खरीदा गया कोई मोबाइल स्लो काम करने लगे तो किसी को भी झल्लाहट होगी व गुस्सा आएगा। लेकिन आज हम 5 ऐसी ट्रिक्स लेकर आए हैं जो आपके आईफोन को बिल्कुल नए जैसा सुपरफास्ट बना देगी। अगर आप भी आईफोन चलाते हैं आगे बताई गई तरकीब आपको फोन को स्लो और हैंग नहीं होने देगी तथा हमेशा स्मूथ और स्मार्ट बनाए रखेगी।
आईफोन स्लो हो रहा है तो अपनाएं ये ट्रिक्स :
1) नेटवर्क कंडिशन करें चेक
एप्पल कंपनी साफ कहती है कि उनके मोबाइल्स नेटवर्क कनेक्टिविटी और इंटरनेट पर एग्रेसिवली कनेक्ट रहते हैं। यानी आईफोंस के बहुत से फीचर्स और ऐप नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ फंक्शन करती है। ऐसे में अगर इंटरनेट या नेटवर्क सिग्नल कम होता है तो कई ऐप्स अपना काम ठीक से नहीं कर पाती है और फोन ऑपरेशन स्लो महसूस होने लगता है। वहीं बार-बार नेटवर्क जंप होने की स्थिति में भी डिवाईस धीमा लगने लगता है।
इस सिचुऐशन में सलाह दी जाती है कि किसी स्ट्रांग सिग्नल वाली लोकेशन पर रहा जाए और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी स्लो है तो फोन को वाई-फाई से कनेक्ट कर लिया जाए। वहीं अगर सेलुलर डाटा स्पीड व नेटवर्क कवरेज कम आ रही है तो आपको अपने ऑपरेटर से संपर्क करना होगा।
2) नॉट रेस्पॉन्डिंग ऐप को करें क्लोज़
अगर कोई ऐप फ्रीज़ हो गई है तथा किसी भी तरह का कोई रिस्पांस नहीं दे रही है तो उसे ‘फोर्स क्लोज़’ यानी जबरदस्ती बंद करने की जरूरत हो सकती है। इसके लिए अपने आईफोन की डिस्प्ले को नीचले हिस्से से उपर की ओर स्वाईप करें। ऐसा करने से फोन में खुली हुई सभी ऐप्स की छोटी-सी विंडोज़ नज़र आने लगेगी। दाएं या बाएं करके उस ऐप को ढूंढें जिसे बंद करता है। वह फ्रीज़ हो रही ऐप के मिलते ही उस विंडो को फिर से उपर की ओर स्वाईप कर दें। ऐसा करने से वह ऐप्लीकेशन पूरी तरह से बंद हो जाएगी।
यहां आपको यह बताना भी जरूरी है कि किसी ऐप को अगर जबरदस्ती बंद किया जाता है तो उसे दोबारा खुलने में कुछ सेकेंड्स का समय लग सकता है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि फोर्स क्लोज के बाद रिओपन होने के लिए उस ऐप को फिर से सारा डाटा लोड करना पड़ता है।
3) आईफोन में न हो स्टोरेज की कमी
iPhones के धीमा होने का एक बड़ा कारण उनमें स्टोरेज की कमी होना भी हो सकता है। एप्पल मोबाइल सीमित स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ आते हैं जिनमें एक्स्टर्नल मैमोरी कार्ड लगाया नहीं जा सकता है। ऐसे में फोन में मौजूद इंटरनल स्टोरेज के जरिये ही आईफोन यूजर्स को काम चलाना पड़ता है। बहुत सारी ऐप्स, गेम्स, फोटोज़ व वीडियोज़ स्टोर करते करते फोन मैमोरी भरने लग जाती है तथा स्टोरेज कम पड़ने पर भी आईफोंस धीमा काम करने लगते हैं।
आईफोन में स्टोरेज ऐसे करें चेक :-
- आईफोन की Settings खोलें।
- सेटिंग्स में General ऑप्शन पर टैप करें।
- अब लिस्ट में iPhone Storage का विकल्प दिखेगा, इसपर टैप करें।
- यहां फोन मैमोरी की डिटेल्स सामने आ जाएगी कि कितना स्पेस भरा है और कितना खाली है।
आईफोन स्टोरेज ऐसे करें कम :-
- सबसे पहले तो अपने फोन की ‘Recently Deleted’ एल्बम को पूरी तरह खाली कर दें।
- फोन में जिस ऐप का इस्तेमाल बेहद कम होता है उसे ‘Offload’ कर दें।
- अगर कोई ऐप ऐसी है जिसका यूज़ नहीं होता है उसे ‘Delete’ कर दें।
- अगर अभी भी अधिक स्टोरेज की जरूरत है जो ‘Photos’ में जाकर फाइल्स की छंटनी कर दें।
- एक्स्ट्रा फोटोज़ व वीडियोज़ डिलीट किए जाने के बाद उन्हें रिसेंटली डिलीट एल्बम से जरूर हटा दें।
4) आईफोन टेम्परेचर करें कंट्रोल
फोन का टेम्परेचर उसकी परफाॅर्मेंस पर गहरा असर डालता है। अगर फोन का तापमान बहुत ज्यादा या फिर बहुत कम है तो भी उसकी प्रोसेसिंग स्लो हो सकती है। ऐसा मौसम की वजह से, बाहरी तापमान की वजह से तथा चार्जिंग की वजह से भी हो सकता है। अगर आपका Apple iPhone भी आपको हाथ में पकड़ने पर गर्म या ठंडा लग रहा है तो सबसे पहले उसका टेम्परेचर नाॅर्मल करने की कोशिश करे। इसके लिए,
- फोन को न तो बार-बार चार्ज पर लगाए और न ही ओवर चार्ज करें।
- आईफोन गर्म हो रहा है तो उसपर लगा कवर हटा दें, यह हिट ट्रैप कर लेता है।
- फोन में चल रही सभी ऐप्स को क्लोज कर दें तथा नया टाॅस्क ओपन न करें।
- अगर मुमकिन है तो फोन कुछ देर के लिए बंद ही कर दें।
- यह जरूरी है की फोन को ओरिजनल चार्जर व केबल से ही चार्ज किया जाए।
5) बैटरी हेल्थ करें चेक
सभी तरह की रिचार्जेबल बैटरी की कैमिकल ऐज समय के साथ साथ घटती रहती है। ऐसा आईफोन बैटरी के साथ भी होता है। कैमिकल ऐज कम होने के साथ ही इसकी कैपेसिटी और पिक परफाॅर्मेंस में भी कमी आने लगती है। इसका असर फोन प्रोसेसिंग पर भी नजर आता है तथा फोन धीमा होने लगता है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप समय समय पर अपने आईफोन की बैटरी हेल्थ को चेक करते रहें और अगर आवश्यक है तो फोन बैटरी को रिप्लेस ही कर लें।
ऐसे चेक करें iPhone Battery Health :-
- फोन में Settings ओपन करें
- सेटिंग्स में नीचे स्क्राॅल करने पर Battery का विकल्प दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
- यहां लिस्ट में Battery Health & Charging का ऑप्शन आएगा, इसपर टैप करें।
- इसमें Maximum Capacity आपकी बैटरी हेल्थ दिखाई दे जाएगी।
उपरोक्त ऑप्शन्स के अलावा 91मोबाइल्स अपने पाठकों को सलाह देता है कि आप अपने iPhone में मौजूद सभी ऐप्लीकेशन्स को अपडेट रखें। वहीं साथ ही अगर फोन में नई iOS Update आती है तो उसे भी फोन में डाउनलोड व इंस्टाल कर लें। ये नई साॅफ्टवेयर अपडेट कई तरह के बग्स व फर्मवेयर को ठीक कर देती हैं।