
वीवो ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से Vivo Y27 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है जो अटरेक्टिव लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। फिजिकल 6GB RAM और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर वाले इस फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते है।
Vivo Y27 प्राइस
वीवो वाई27 स्मार्टफोन इंडिया में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च हुआ है। इसमें 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। यह वीवो फोन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे Burgundy Black और Garden Green कलर में खरीदा जा सकेगा।
Vivo Y27 स्पेसिफिकेशन्स
- 6.64″ FHD+ Display
- 12GB RAM (6GB+6GB)
- MediaTek Helio G85
- 50MP Rear Camera
- 5,000mAh Battery
- 44W Fast Charging
स्क्रीन : वीवो वाई27 में 2388 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.64 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 2.5डी ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर : Vivo Y27 एंडरॉयड 13 आधारित फनटच ओएस 13 पर लॉन्च हुआ है जो मीडियाटेक हीलियो जी85 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। यह मोबाइल 6जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की इंटरनल 6जीबी रैम के साथ मिलकर इसके 12जीबी रैम की पावर प्रदान करती है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए वीवो वाई27 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने अपने नए फोन को 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है।











