
मोटोरोला के लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन MOTOROLA G62 5G को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart से सस्ते में ख़रीदने का मौक़ा मिल रहा है। मोटोरोला के इस स्मार्टफ़ोन में यूज़र्स को दमदार डील मिल रही है। मोटोरोला के इस स्मार्टफ़ोन पर HDFC बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है। मोटोरोला के इस फ़ोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फ़ोन को क्वालकॉम के दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यहाँ हम आपको MOTOROLA G62 5G स्मार्टफ़ोन पर मिल रही डील के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही यहां हम आपको इस फ़ोन के स्पेसिफ़िकेशन और फ़ीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
MOTOROLA G62 5G ऑफर
MOTOROLA G62 5G स्मार्टफ़ोन फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में लिस्ट किया गया है। इस फ़ोन पर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ट से फ़ुल पेमेंट करने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही अगर आप ईएमआई बनाते हैं तो आपको 1750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से मोटोरोला के इस स्मार्टफ़ोन को फ्लिपकार्ट से 16,249 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। इसके साथ ही फ़ोन में यूज़र्स इस फ़ोन के साथ पुराना फ़ोन एक्सचेंज कर एडिशनल डिस्काउंट का बेनिफिट भी ले सकते हैं।
MOTOROLA G62 5G स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने दो वेरिएं 6GB रैम और 8GB रैम ऑप्शन के साथ पेश किया है। फ्लिपकार्ट पर मिल रहा यह ऑफ़र फ़ोन के दोनों वेरिएंट के लिए मान्य है।
MOTOROLA G62 5G स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के 12 बैंड सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट – 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में 6.5-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। यह भी पढ़ें : 64MP कैमरा और 5G की ताकत वाले दमदार Redmi K50i 5G पर भारी डिस्काउंट, जानें क्या है डील
मोटोरोला के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और डेप्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh बैटरी दिया गया है। यह फोन Android 12 पर रन करता है जो स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस ऑफर करता है। इस फोन को IP52 रेटिंग और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है। फोन में Dolby Atmos-सपोर्टेड स्टीरियो स्पीकर दिए हैं।























