5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा और Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Realme GT Neo 3T

Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह Realme Q5 Pro की तरह है, जिसे कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले चीन में लॉन्च किया था।

Join Us icon

Realme ने अपनी फ्लैगशिप Realme GT Neo 3 सीरीज का नया स्मार्टफोन GT Neo 3T को लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Realme GT Neo 3 के साथ लॉन्च कर दिया गया है। Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन कंपनी के T सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह Realme Q5 Pro की तरह है, जिसे कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले चीन में लॉन्च किया था। Realme Neo 3T स्मार्टफोन को क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Realme GT Neo 3T : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन में 6.62-इंच का E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। रियलमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में Adreno 650 GPU, 8GB RAM और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

realme-gt

Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। रियलमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। रियलमी के इस फोन में Bluetooth 5.2, डुअल-बैंड Wi-Fi, VC कूलिंग, 5GB तक वर्चुअल रैम दिया गया है। रियलमी के इस फोन बैक पैनल में रेसिंग फ्लैग जैसा पैटर्न दिया गया है। यह फोन यल्लो और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन ब्लैक कलर वेरिएंट मैट फ़िनिश में आता है।

Realme GT Neo 3T कीमत

realme-gt-neo-3t

Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन को 469.99 यूरो (करीब 39,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट – 8GB रैम + 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 509.99 यूरो (करीब 42,300 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।

Realme GT Neo 3 यूरोप में लॉन्च

150W Fast Charging phone Realme GT Neo 3 launched with Dimensity 8100 know full specs price

Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने यूरोप में Realme GT Neo 3 को भी लॉन्च कर दिया गया है। Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भारत जैसी ही हैं। Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज को 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 649.99 यूरो (करीब 54,000 रुपये) और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 150W चार्जिंग के साथ 749.99 यूरो (करीब 62,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन एस्फाल्ट ब्लैक, नाइट्रो ब्लू और स्प्रिंट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here