
Motorola कंपनी इसी सप्ताह 24 फरवरी को अपनी ‘ऐज़’ सीरीज़ का नया पावरफुल फ्लैगशिप फोन Moto Edge 30 Pro लॉन्च करने वाली है। हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस मोबाइल फोन के बाजार में आने से पहले आज मोटोरोला के ही एक लो बजट स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। यह स्मार्टफोन Moto G22 नाम के साथ बेहद जल्द मार्केट में आने वाला है और मोटो जी22 के लॉन्च से पहले ही 91मोबाइल्स को इस फोन की एक्सक्लूसिव ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स प्राप्त हो गई है।
Motorola Moto G22 की लुक
मोटो जी22 को मोटोराला द्वारा पंच-होल डिजाईन वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया जाएगा। स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा दिया जाएगा जिनकी लेंस प्लेटमेंट थोड़ी इंटरस्टिंग दी गई, आप नीचे फोटो में देख सकते हैं। रियर पैनल पर Motorola लगी है तथा दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लगा है। लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक, स्पीकर ग्रिल के साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ 6GB RAM की पावर वाला यह शानदार स्मार्टफोन, एक बार के चार्ज में चलेगा 89 दिन!
Motorola Moto G22 की स्पेसिफिकेशन्स
91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी होगी जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी तथा 268पीपीआई सपोर्ट करेगी। Moto G22 को कंपनी द्वारा लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किए जाने की बात भी सामने आई है। पावर बैकअप के लिए Moto G22 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा जो मीडियाटेक हीलियो जी37 चिपसेट के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोटोरोला फोन में 680मेगाहर्ट्ज़ वाला जीपीयू देखने को मिलेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार मोटो जी22 स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मौजूद रहेगा। यह भी पढ़ें : सिर्फ 10,499 रुपए में लॉन्च होगा सस्ता Samsung Galaxy A03, Xiaomi-Realme के लिए खड़ी करेगा परेशानी
फोटोग्राफी के लिए Motorola Moto G22 के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही मोबाइल फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ रियर कैमरा सेंसर मौजूद रहेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।













