Redmi K70e की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, 16GB RAM + 1TB Storage और 90W Charging आई सामने

Join Us icon

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी अपने नए मोबाइल फोन पर काम कर रहा है जो Redmi K70e नाम के साथ लॉन्च होगा। कंपनी ने फिलहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन ताजा लीक में इसकी कई अहम डिटेल पर से पर्दा उठा गया है। सामने आई स्पेसिफिकेशन्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेडमी के70ई एक पावरफुल मोबाइल होगा।

Redmi K70e specifications (लीक)

  • MediaTek Dimensity 8300-Ultra
  • 16GB RAM + 1TB Storage
  • 6.67″ OLED 120Hz Display
  • 16MP Selfie Camera
  • 64MP Rear Camera
  • 90W Fast Charging
  • 5,500mAh Battery

स्क्रीन : रेडमी के70ई को लेकर कहा है कि यह फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की ओएलईडी पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1200निट्स ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

प्रोसेसिंग : लीक की मानें तो Redmi K70e मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300-अल्ट्रा चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा रहा है। बताते चलें कि यह चिपसेट 1,526,328 AnTuTu score प्राप्त कर चुका है जो काफी फास्ट है।

मैमोरी : रेडमी के70ई में 16जीबी रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है जिसके साथ 1टीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। यह फोन का टॉपएंड वेरिएंट हो सकता है। लीक के अनुसार यह रेडमी फोन LPDDR5x RAM और UFS 4.0 storage पर काम करेगा।

बैक कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ​रेडमी के70ई में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। लीक के अनुसार फोन में 64 मेगापिक्सल ओआईएस प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है।

फ्रंट कैमरा : Redmi K70e को लेकर सामने आए लीक में बताया गया है कि यह मोबाइल सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट कर सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रेडमी के70ई स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

Redmi K70e लॉन्च (अनुमानित)

लीक में सामने आया है कि रेडमी के70ई स्मार्टफोन इस साल के अंत तक मार्केट में उतारा जा सकता है। यानी दिसंबर महीने में यह फोन पेश हो सकता है। Redmi K70e सबसे पहले चाइना में ही एंट्री लेगा जो बाद में अन्य देशों में उपलब्ध होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि रेडमी के70ई इंडिया में POCO F6 5G नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here