Alto के प्राइस पर लॉन्च हुई ये electric cycle, सिंगल चार्ज में मिलेगी लंबी रेंज

Join Us icon

Hummer Electric cycle: भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद करने वालों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। वहीं, इस बढ़ती संख्या को खुश करने के लिए ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक बाइक, साइकिल, स्कूटर और कार के साथ ही बड़े वाहन लॉन्च करने में लगी हैं। इसी कड़ी में अब GMC Hummer भी शामिल हो गई है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक हमर एसयूवी को लॉन्च करने के बाद अब अपनी पहली इलेक्ट्रिक साइकिल (First Electric Cycle) को पेश कर दिया है। अमेरिका में आई इस साइकिल की कई खासियत हैं। आइए आगे आपको इस बैटरी वाली साइकिल की रेंज, कीमत, और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Altro वाले प्राइस पर लॉन्च हुई ई-साइकिल

GMC HUMMER EV AWD ई-बाइक के दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस ई-साइकिल के स्टैंडर्ड मॉडल का प्राइस 3,999 डॉलर (लगभग 3.30 लाख रुपए) है। वहीं, दूसरे मॉडल (21 Ah बैटरी पैक) का प्राइस 4,175 डॉलर (लगभग 3.45 लाख रुपए) है। वहीं, इन दोनों ही मॉडल को कंपनी की साइट पर 500 डॉलर (लगभग 41,000 रुपए) की कीमत भुगतान कर बुक किया जा सकता है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साइकिल की डिलिवरी दिसंबर से शुरू होगी। इसके अलावा कंपनी ने Recon Power Bikes के साथ साझेदारी करी है, जिसके तहत कंपनी एक बैग फ्री दे रही है। इसे भी पढ़ें: 2 नई बैटरी वाली साइकिल हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 30KM की रेंज

फीचर्स, रेंज और टॉप स्पीड

खास बात है कि इस ई-साइकिल में एक गाड़ी जैसे फीचर्स और लंबी रेंज मिलती है। अगर बात करें GMC ई-बाइक की तो इसमें डुअल 48V 750W Bafang मोटर मिलती है, जिससे इसे 28 मील प्रति घंटे (करीब 45 किमी प्रति घंटा) की टॉप स्पीड मिलती है। इतनी ही नहीं कंपनी ने इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 17.5 Ah क्षमता का बैटरी और जूसरे वेरिएंट में 21 Ah क्षमता वाली बैटरी दी है। इन दोनों ई-बाइक में अलग-अलग बैटरी मिलने से दोनों की रेंज में भी फर्क आ जाता है। इन ई-बाइक में 80KM तक की रेंज प्राप्त होती है। इसे भी पढ़ें: कम दाम में खरीदें ये बैटरी वाली साइकिल, सिंगल चार्ज में देगी 30KM से ज्यादा की रेंज

GMC HUMMER EV AWD ई-बाइक में दो हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक, फ्रंट सस्पेंशन फॉर्क और चौड़े टायर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें तीन राइडिंग मोड- क्रूज, ट्रैक्शन और एड्रेनालाईन मिलते हैं। इसके अलावा ई-बाइक में एक कलर LCD स्क्रीन है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here