2 नई बैटरी वाली साइकिल हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 30KM की रेंज

Join Us icon

Hero Electric Cycle Launch: भारतीय बाजार में बैटरी से चलने वाले स्कूटर, बाइक और कार के साथ ही साइकिल को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बात का ध्यान रखते हुए इंडिया में इलेक्ट्रिक साइकिल सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी हीरो लेक्ट्रो (Hero Lectro) समय-समय पर ई-साइकिल के नए-नए मॉडल लॉन्च करती रहती है। वहीं, अब कंपनी ने दो नई ई-साइकिल लॉन्च H3 और H5 हैं को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों ई-साइकिल की खासियत है कि यह GEMTEC पावर्ड हैं। आइए आगे आपको इन बैटरी वाली साइकिल की कीमत, रेंज और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

Hero H3 और H5 Electric Cycle Price

अगर बात करें प्राइस की तो कंपनी ने H3 बैटरी वाली साइकिल को 27,499 रुपये और H5 ई-साइकिल को 28,499 रुपए की कीमत में पेश किया है। वहीं, कलर ऑप्शन को देखें तो H3 को दो कलर ऑप्शन ब्लिसफुल ब्लैक-ग्रीन और ब्लेजिंग ब्लैक-रेड में पेश की गई है। इसके अलावा H5 को ग्रूवी ग्रीन और ग्लोरियस ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।

screenshot-2022-11-05-at-2-21-47-pm

Hero H3 और H5 Electric Cycle की खूबियां

जैसा कि हमने बताया कि दोनों ई-साइकिल GEMTEC पावर्ड हैं। GEMTEC मैटिरियल से बनाई गईं यह इलेक्ट्रिक साइकिल मजबूती होने के साथ ही काफी हल्की हैं। वहीं, इन GEMTEC ई-साइकिलों को कंपनी की D2C वेबसाइट के साथ-साथ हीरो लेक्ट्रो के 600 से ज्यादा डीलरों के नेटवर्क, ई-कॉमर्स साइट्स पर सेल किया जा रहा है। इतना ही नहीं देश के बड़े शहरों में मौजूद इनके स्पेशल एक्सपीरियंस सेंटर पर से इन्हें खरीदा जा सकता है। हीरो लेक्टरो के एक्सपीरियंस सेंटर दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में मौजूद हैं।

मिलेगी 30km की रेंज

हीरो लेक्ट्रो H3 और H5 इलेक्ट्रिक साइकिल को एक बार चार्ज कर 30km तक दौड़ा जा सकता है। यानी छोटे-मोटे काम निपटाने के लिए यह एक शानदार साइकिल कही जा सकती है। वहीं, इन दोनों ही साइकिल एक LED डिसप्ले है, जिसमें स्पीड, बैटरी और दूसरी इंडिटेक्टर दिखाई देते हैं। साइकिल में 250W बीएलडीसी रियर हब मोटर मौजूद है, जिससे मैक्सिमम 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मिलती है। वहीं, इसमें IP67 ली-आयन 5.8Ah इंट्यूब बैटरी है, जो 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here