
वीवो वी70 सीरीज बेहद जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन चर्चा है कि इंडिया में सीरीज के दो मोबाइल Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च होंगे। वहीं अब सीरीज के तीसरे मॉडल Vivo V70 FE की डिटेल्स भी सामने आई है। यह अपकमिंग फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है जहां कई अहम स्पेसिफिकेशन्स उजागर हुई है।
वीवो का नया फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर Vivo V2550 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यहां स्मार्टफोन के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि ‘वी70 सीरीज’ का Vivo V70 FE 5G फोन है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इसका OpenCL score सामने आया है जो 2507 है। बताते चलें कि यह लिस्टिंग आज यानी 19 जनवरी की ही है।
कथित वीवो वी70 एफई को गीकबेंच पर 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और टॉप वेरिएंट को 12GB RAM के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। हमारा अनुमान है कि अपकमिंग Vivo V70 FE को कंपनी 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध करा सकती है। गौरतलब है कि गीकबेंच पर इसे Android 16 से लैस बताया गया है।
Vivo V70 FE 5G फोन को गीकबेंच पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस बताया गया है। इसकी बेस फ्रिक्वेंसी 2.0GHz बताई है जो 2.5GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर इस फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में k6878v1_64 मॉडल नंबर लिखा गया है। माना जा रहा है कि यह MediaTek Dimensity 7300 हो सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G615 MC2 GPU दिए जाने की बात भी लिस्टिंग में सामने आ गई है।

Vivo V70 5G फोन की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार इसे Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए वीवो वी70 में 6,500mAh से लेकर 7,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है और साथ ही 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है। लीक के अनुसार यह अपकमिंग वीवो फोन 1.5K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च होगा और इसमें IP69 रेटिंग मिलेगी।
Vivo V70 Elite 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो इसे क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh से बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इस मोबाइल में वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है। वहीं वी70 एलिट के कैमरा सेटअप में 3x Periscope Telephoto कैमरा भी शामिल किया जा सकता है। बहरहाल Vivo V70 Series इंडिया लॉन्च के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।










