डिस्काउंट के साथ शुरू हुई रंग बदलने वाले 5G फोन की सेल, देखें क्या खास है Infinix Hot 70 Pro में

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/Infinix-Hot-70-Pro-look.jpg

डिफरेंट लुक वाला स्मार्टफोन चलाना चाहते हैं तो आज से भारतीय बाजार में एक नया मोबाइल Infinix Hot 70 Pro 5G सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। कंपनी ने इसे इंडिया का पहला Interactive Active Matrix Cube और डायनामिक शाइन डिजाइन वाला फोन कहा है। इसके बैक पैनल पर ऐनिमेशन चलते हैं और गर्मी में व अंधेरे में यह फोन अपना रंग भी बदलता है। पहली ही सेल में कंपनी फोन 2000 रुपये का डिस्कांउट भी दे रही है। इस लेटेस्ट 5जी फोन का प्राइस, ऑफर, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix Hot 70 Pro 5G प्राइस

इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन को भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 24,999 रुपये है। यानी कहा जा सकता है कि यह 25 हजार से कम का 5जी फोन है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसे कंपनी ने 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है।

Infinix Hot 70 Pro 5G ऑफर

शुरुआती सेल में इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन पर पूरे 2,000 रुपये का डिस्कांउट पाया जा सकता है। यह छूट कंपनी बैंक ऑफर के तहत दे रही है। अगर आपके पास SBI, HDFC, Axis और ICICI बैंक का कोई भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो यह 2 हजार रुपये की छूट पाई जा सकता है। डिस्काउंट के बाद Infinix Hot 70 Pro का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 22,999 रुपये पड़ेगा और 8GB RAM वाला 5G फोन 25,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Infinix Hot 70 Pro 5G फोन पर कंपनी 3 महीने, 6 महीने और 9 महीने का नो कास्ट ईएमआई ऑफर भी लेकर आई है। यह नया 5जी फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही रिटेल स्टोर्स पर से भी खरीदा जा सकता है। दोनों जगह 2000 का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक Silk Glow Purple, Dive Blue, Thermo Orange और Mirage Green कलर में से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं। ये सभी बड़े यूनिक कलर हैं जिनकी खूबी आप नीचे पढ़ सकते हैं।

Infinix Hot 70 Pro 5G के कलर मॉडल

इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन का थर्मो ऑरेंज मॉडल तापमान बढ़ने पर अपना रंग बदलने लगता है और अलग लुक देता है। फोन के मिराज ग्रीन कलर को जैसे ही रोशनी से अंधेरे में ले जाया जाएगा, यह चमकने लगेगा। वहीं टेक्चर फिनिश पसंद करने वाले के लिए कंपनी सिल्क ग्लो कलर में लाई है। इसी तरह सोबर लुक वाली मैट फिनिश के लिए ब्लू कलर बनाया गया है। बताते चलें कि फोन के बैक पैनल पर AMC डिस्प्ले लगी है। इस डॉट मैट्रिक स्क्रीन पर ऐनिमेशन चलते हैं।

Infinix Hot 70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड XOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 7,56,960 रहा है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G610 जीपीयू दिया गया है।

Infinix Hot 70 Pro 5G फोन में 1080 x 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.76-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। यह LTPS LCD पैनल पर बनी पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 950nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। गीले हाथों से भी इस फोन स्क्रीन को बिना परेशानी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसे IP68 रेटिंग दी गई है।

पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 70 Pro 5G फोन 6000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 13 घंटे 5 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W FastCharge तकनीक दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, OTG और NFC जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

फोटोग्राफी के लिए यह 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल SONY IMX882 सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। बताते चलें कि Infinix Hot 70 Pro 5G फोन में 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।