
कल ही हमनें शाओमी रेडमी नोट सीरीज़ के नेक्स्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 5ए को लेकर जानकारी दी थी कि कंपनी जल्द ही नया फोन लाने वाली है। वहीं आज शाओमी के इस फोन को लेकर कंपनी ने भी आॅफिशियल जानकारी दे दी है और बताया है कि 21 अगस्त को शाओमी रेडमी नोट 5ए को किया जाएगा। हालांकि उस दिन इसे चीन में लॉन्च किया जाना है लेकिन भारत में भी इसके जल्द ही आने की उम्मीद है।
5,000एचएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ असूस ने उतारा ज़ेनफोन जूम एस
वेईबो के माध्यम से सामनें आई इस जानकारी में शाओमी रेडमी नोट 5ए की लॉन्च डेट के साथ फोन की फोटोज़ भी दिखाई गई है। फोन बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल रियर कैमरा दिया गया है तथा बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। वहीं बात की जाए लीक की तो यह फोन दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

यह है नोकिया का सबसे धाकड़ फोन जिसमें है डुअल कैमरा और सबसे ताकतवर प्रोसेसर

लीक के अनुसार यह फोन मैटल बॉडी पर पेश होगा तथा 720पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एलसीडी डिसप्ले से लैस होगा। इनमें से 2जीबी रैम व 16जीबी मैमोरी वाला वेरिएंट जहां क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करेगा वहीं 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाला वेरिएंट आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर काम करेगा।
पैनासोनिक ने कम कीमत में लॉन्च किया 4जी वोएलटीई वाला दमदार सेल्फी स्मार्टफोन
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 5ए के एक वर्ज़न में 16-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 13-मेगापिक्सल का सेल्फी बताया जा रहा है तथा दूसरे वर्ज़न में 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने का मिल सकता है। इन दोनों में 3,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।





















