
मोबाइल निर्माता वीवो का Vivo V29e स्मार्टफोन आने वाले 28 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। कंपनी लगातार अपने नए डिवाईस को टीज़ कर रही है तथा प्रोमोशन्स व टीज़र के जरिये कई फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे चुकी है। विभिन्न लीक्स में भी वीवो वी29ई की कई अहम डिटेल्स सामने आ चुकी है, जिन्हें आगे पढ़कर आप जान पाएंगे कि कैसा होगा यह स्मार्टफोन।
Vivo V29e 5G डिजाइन
Vivo V29e फोन के डिजाइन की बात करें तो यह 3D कर्व डिजाइन के साथ लॉन्च होने वाला है जिसकी स्क्रीन 58.7 डिग्री तक मुड़ी हुई होगी। यह अल्ट्रा स्लिम मोबाइल होगा जिसकी थिकनेस सिर्फ 7.57एमएम तथा वजन महज 180.5 ग्राम होगा। वीवो वी29ई स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले देखने मिलेगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। बैक पैनल की बात करें तो यहां वर्टिकल शेप वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के राइट फ्रेम पर दिए गए हैं।

Vivo V29e 5G स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: वीवो वी29ई डिवाइस 6.78 इंच बड़े कर्व एलोमेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इस पर 120hz रिफ्रेश रेट और 2402 x1080 का एफएचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिलेगा। यही नहीं इसमें 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी होगा।
- प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो Vivo V29e 5G डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 695 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा। यह प्रोसेसर 6 एनएम प्रक्रिया पर काम करता है। जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.2Ghz है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 8GB रैम के साथ रैम 3.0 का सपोर्ट भी होगा। जिसकी मदद से रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकेगा। यानी कि यूजर्स 16GB तक रैम का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट दिया जाएगा।
- बैटरी: फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी, 44वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जाएगी।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा लेंस के साथ एंट्री लेगा। डिवाइस में बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन वाला प्राइमरी कैमरा लेंस दिया जाएगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट होगा। बता दें कि इस कैमरा के साथ वेडिंग स्टाइल पोट्रेट फोटोग्राफी करने की सुविधा भी मिलेगी।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Vivo V29e एंड्राइड 13 पर बेस्ट रखा जाएगा।












