
नरेगा (NREGA) यानी नेशनल रूलर एंप्लायीमेंट गारंटी एक्ट (National Rural Employment Guarantee Act 2005) के तहत सरकार द्वारा योग्य लोगों को नरेगा जॉब कार्ड (NREGA job card) प्रदान किया जाता है। इस योजना का नाम ‘महात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लायीमेंट गारंटी एक्ट (MGNREGA) है। इस जॉब कार्ड में कार्डधारक की डिटेल होती है। बता दें कि इस योजना के तरह योग्य व्यक्ति को प्रति वर्ष 100 दिनों का कार्य मिलता है और राज्यों के हिसाब से मजदूरी दर अलग-अलग है। सरकार द्वारा प्रति वर्ष नया नरेगा जॉब कार्ड (Nrega Job Card) तैयार किया जाता है, जिसे नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in के जरिए ऑनलाइन भी चेक किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे नरेगा कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है और नरेगा की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं।
| योजना का नाम | नरेगा (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्स 2005) |
| संसद द्वारा पारित | 23 अगस्त, 2005 |
| कब लागू हुआ | 7 सितंबर, 2006 |
| ऑथोरिटी | ग्रामीण विकास मंत्रालय (राज्य सरकार) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://nrega.nic.in |
| उद्देश्य | ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को एक वित्तीय वर्ष में गारंटीकृत रोजगार के रूप में कम से कम 100 दिन का रोजगार प्रदान करना और गरीबों की आजीविका के आधार को मजबूत करना। |
NREGA Job Card के लिए अप्लाई कैसे करें?
नरेगा जॉब कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया जा सकता है। इसके लिए आपको ऑफलाइन तरीका ही अपनाना होगा। नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म स्थानीय ग्राम पंचायत से प्राप्त किया जा सकता है या सादे कागज पर आवेदन किया जा सकता है। वर्तमान में मनरेगा जॉब कार्ड आवेदन प्रक्रिया मुख्य रूप से ग्रामीण भारत में कम इंटरनेट पहुंच के कारण पूरी तरह से ऑफलाइन आयोजित की जाती है। हालांकि आधिकारिक नरेगा वेबसाइट www.nrega.nic.in के माध्यम से नरेगा जॉब कार्ड आवेदन फॉर्म को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए अपने ग्राम पंचायत कार्यालय पर जाएं।

स्टेप-2: आप नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म को भरकर ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करके पंजीकरण कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए आवेदक का फोटो, परिवार के सभी नरेगा जॉब कार्ड आवेदकों का नाम, आयु और लिंग, गांव का नाम, ग्राम पंचायत का नाम, ब्लॉक का नाम, आवेदक एससी/एसटी/आईएवाई/एलआर के लाभार्थी हैं या नहीं, इसका विवरण, आवेदकों का हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान,राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार, पैन कार्ड जैसे प्रमाण दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
स्टेप- 3: आपके विवरण के सत्यापन के बाद नरेगा जॉब कार्ड जारी किया जाएगा।
आमतौर पर दस्तावेज जमा हो जाने के बाद 15 दिनों के भीतर आवेदक को नरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया जाता है।
NREGA जॉब कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें
अगर आपने नरेगा जॉब कार्ड के लिए अप्लाई किया है, तो नई लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: इसके लिए नरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट (https://nrega.nic.in/MGNREGA_new/Nrega_home.aspx) पर विजिट करें।

स्टेप-2: होम पेज ओपन होने के बाद टॉप पर आपको साइट मैप का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप-3: इसके बाद पेज पर आपको ‘Transparency’ सेक्शन के तहत नीचे तरफ Job Card वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप-4: फिर सभी राज्यों की एक लिस्ट खुलकर आपके सामने आ जाएगी।
स्टेप-5: इस लिस्ट से अपने राज्य पर क्लिक करें। अगर आप बिहार से हैं, तो बिहार वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप-6: जब इस पर क्लिक करेंगे, तो ग्राम पंचायत मॉड्यूल रिपोर्ट का पेज खुलकर आ जाएगा।
स्टेप-7: यहां आपको Financal Year,District, Block, Panchayat आदि की जानाकरी दर्ज करनी होगी। फिर नीचे दिए गए Proceed पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-8: अब आपके सामने आपके क्षेत्र के जितने भी नरेगा जॉब कार्ड धारक के लाभार्थी होंगे, उनकी लिस्ट सामाने आ जाएगी। फिर आपको अपने नाम के आगे जॉब कार्ड नंबर (NREGA Card Number) पर क्लिक करना होगा। आपका जॉब कार्ड ओपन हो जाएगा, जिसमें पूरी जानकारी दी होगी।

स्टेप-9: इसके बाद आप चाहें, तो नरेगा जॉब कार्ड (Nrega Job Card) डाउनलोड करना चाहते हैं, तो उसे डाउनलोड और प्रिंट भी करा सकते हैं।
NREGA जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
स्टेप 1: यहां क्लिक करें और सीधे MGNREGA जॉब कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचें। इसके बाद, Generate Reports विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 2: सूची में से अपना राज्य चुनें।
स्टेप 3: अगले पेज पर वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करें और Proceed पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इसके बाद R1 Job Card/Registration टैब के तहत Job Card/Employment Register विकल्प चुनें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर NREGA श्रमिकों और जॉब कार्ड की सूची दिखाई देगी। अपना MGNREGA जॉब कार्ड नंबर चुनें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 6: MGNREGA जॉब कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इस पेज पर आप सभी कार्यों का विवरण देख सकते हैं और जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ध्यान दें: यह प्रक्रिया केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही पूरी की जा सकती है। सुनिश्चित करें कि आपके पास इंटरनेट और आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो।
NREGA जॉब कार्ड उपयोग में नहीं है या नहीं ऐसे जांचें?
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर ‘Generate Reports’ विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: राज्यों की सूची में से अपना राज्य चुनें।
स्टेप 4: वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करें और ‘Proceed’ पर क्लिक करें।
स्टेप 5: ‘Job Card Related Reports’ सेक्शन के तहत ‘Job Card not in Use’ विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
स्टेप 6: उपयोग में नहीं रहे NREGA जॉब कार्ड की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
NREGA भुगतान की जांच कैसे करें?
स्टेप 1: यहां क्लिक करें और MGNREGA जॉब कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर ‘Generate Reports’ विकल्प चुनें।
स्टेप 2: राज्यों की सूची में से अपना राज्य चुनें।
स्टेप 3: अगले पेज पर वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करें और ‘Proceed’ पर क्लिक करें।
स्टेप 4: R1 Job Card/Registration टैब के तहत, ‘Job Card/Employment Register’ विकल्प चुनें।
स्टेप 5: NREGA श्रमिकों और जॉब कार्ड की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी। संबंधित MGNREGA जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करें।
स्टेप 6: जॉब कार्ड विवरण स्क्रीन पर दिखेगा, जिसमें सभी कार्य विवरण शामिल होंगे।
स्टेप 7: उस कार्य पर क्लिक करें, जिसका आप भुगतान विवरण जांचना चाहते हैं।
स्टेप 8: एक नया पेज खुलेगा। ‘Muster Rolls Used’ विकल्प के सामने दिए गए नंबर पर क्लिक करें।
स्टेप 9: सभी भुगतान विवरण जैसे भुगतान की तिथि, बैंक का नाम और अन्य जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
नरेगा (NREGA) जॉब कार्ड क्या है?
नरेगा (NREGA) जॉब कार्ड को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी किए जाते हैं। इस योजना के तहत सालभर में 100 दिनों की रोजगार गारंटी प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवार को जॉब कार्ड प्रदान किए जाते हैं।
- नरेगा (NRGEA) जॉब कार्ड इस योजना के तहत रजिस्टर्ड व्यक्ति के लिए एक आइडेंटी प्रूफ का कार्य करता है।
- नरेगा जॉब कार्ड में रजिस्टर्ड व्यक्ति से संबंधित सारे डिटेल होते हैं। इसमें व्यक्ति का नाम, नरेगा (NREGA) रजिस्ट्रेशन नंबर, परिवार का विवरण आदि शामिल होता है।
- यह जॉब कार्ड इस योजना के तहत व्यक्ति की हकदारी के प्रमाण की भूमिका भी निभाता है। नरेगा (NREGA) जॉब कार्ड का उपयोग आप बैंक में अकाउंट या पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट खोलने के समय मान्य केवाईसी दस्तावेज के रूप में भी किया जा सकता है।
- नरेगा जॉब कार्ड परिवार के 5 सदस्य का ही बन सकता है। नरेगा जॉब कार्ड देश के हर राज्य में जारी किया गया है।
NREGA Job Card किसके लिए है?
नरेगा योजना गरीब लोगों के लिए शुरू की गई थी, खासकर उन लोगों के लिए जो ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। सभी बीपीएल कार्ड धारक परिवार नरेगा के तहत काम के लिए आवेदन कर सकते हैं और नरेगा जॉब कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। मनरेगा का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 100 दिनों का गारंटी मजदूरी प्रदान करना है। परिवार की ओर से कोई भी वयस्क सदस्य मनरेगा के लिए आवेदन कर सकता है, जिसकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है।
NREGA Job Card के लिए क्या Documents चाहिए?
नरेगा जॉब कार्ड के लिए पंजीकरण करवाना चाहते हैं, तो फिर आपको निम्न डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी:
- आधार कार्ड
- वोटर आई कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
नरेगा जॉब कार्ड में रंगों का मतलब क्या है
| ग्रीन कलर | फोटो के साथ जॉब कार्ड और रोजगार प्राप्त हुआ |
| ग्रे कलर | फोटोयुक्त जॉब कार्ड, कोई रोजगार नहीं मिला |
| सनफ्लावर कलर | बिना फोटो वाला जॉब कार्ड और मिला रोजगार |
| रेड कलर | बिना फोटो वाला जॉब कार्ड और रोजगार नहीं मिला |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट (State-wise)
Nrega Job Card list लिस्ट जारी कर दिया है, जिसे आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
| राज्यों के नाम | जॉब कार्ड लिस्ट |
| अंडमान और निकोबार नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| आंध्र प्रदेश नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| अरुणाचल प्रदेश नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| असम नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| बिहार नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| चंडीगढ़ नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| छत्तीसगढ़ नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| दादर और नगर हवेली नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| दमन और दीव नरेला लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| गोवा नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| गुजरात नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| हरियाणा नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| हिमाचल प्रदेश नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| जम्मू और कश्मीर नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| झारखंड नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| कर्नाटक नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| केरल नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| लक्षद्वीप नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| मध्य प्रदेश नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| महाराष्ट्र नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| मणिपुर नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| मेघालय नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| मिजोरम नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| नगालैंड नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| ओडिशा नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| पांडिचेरी नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| पंजाब नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| राजस्थान नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| सिक्किम नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| तमिलनाडु नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| तेलंगाना नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| त्रिपुरा नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| उत्तर प्रदेश नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| उत्तराखंड नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| पश्चिम बंगाल नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
| लद्दाख नरेगा लिस्ट | यहां देखें डिटेल |
अब आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम से भुगतान
नये साल 2024 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट (MANREGA-मनरेगा) को लेकर नियमों में बदलाव कर दिया है। नए साल से मनरेगा योजना के तहत सभी मजदूरी का पेमेंट आधार-आधारित पेमेंट सिस्टम (ABPS) के माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए श्रमिकों के आधार की जानकारी उनके जॉब कार्ड से जोड़ना आवश्यक है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर आधार जनसांख्यिकी सत्यापन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, एक जनवरी के आंकड़े के अनुसार, मनरेगा (MGNREGA) के तहत लगभग 14.28 करोड़ सक्रिय श्रमिक हैं जिनमें अबतक 14.08 करोड़ श्रमिकों के आधार जोड़े जा चुके हैं। उनमें 13.76 करोड़ श्रमिकों के आधार का सत्यापन हो गया है यानी 87.52 प्रतिशत श्रमिकों को आधार-आधारित भुगतान प्रणाली में परिवर्तित कर दिया गया है।
सवाल- जवाब (FAQs)
नरेगा का फुल फॉर्म क्या है?
नरेगा का फुल फॉर्म राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (National Rural Employment Guarantee Act) है। इस योजना का नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) कर दिया गया है।
मैं नरेगा जॉब कार्ड सूची 2023 में अपना नाम कैसे चेक कर सकता हूं
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक के लिए नरेगा की आधिकारिक साइट पर विजिट करना होगा। यहा जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको कुछ व्यक्तिगत डिटेल दर्ज करने होंगे।
यदि लाभार्थी के पास बैंक खाता नहीं है तो नरेगा भुगतान कैसे किया जाता है?
यदि लाभार्थी के पास बैंक खाता नहीं है, तो नरेगा भुगतान नकद में किया जाता है। मगर अब आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए भुगतान किया जाएगा।
मैं अपनी नरेगा भुगतान स्थिति की जांच कैसे कर सकता हूं?
आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नरेगा भुगतान स्थिति देख सकते हैं।
नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए कौन योग्य हैं?
सभी बीपीएल कार्ड धारक परिवार नरेगा के तहत काम के लिए आवेदन कर सकते हैं और नरेगा जॉब कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम या मनरेगा का अधिदेश क्या है?
मनरेगा का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 100 दिनों का गारंटी मजदूरी रोजगार प्रदान करना है।
नरेगा का नाम बदलकर मनरेगा कब किया गया?
अधिनियम का नाम नरेगा से बदलकर मनरेगा करने के लिए 2 अक्टूबर 2009 को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 में एक संशोधन किया गया था।
मनरेगा जॉब कार्ड क्या है?
नरेगा जॉब कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो मनरेगा के तहत श्रमिकों के अधिकारों को रिकॉर्ड करता है। यह पंजीकृत परिवारों को काम के लिए आवेदन करने की अनुमति देता है, पारदर्शिता सुनिश्चित करता है और इसका उद्देश्य श्रमिकों को धोखाधड़ी से बचाना है।
मनरेगा जॉब कार्ड पंजीकरण की आवृत्ति क्या है?
मनरेगा जॉब कार्ड के लिए पंजीकरण पूरे साल चलता रहता है।
परिवार की ओर से जॉब कार्ड के लिए किसे आवेदन करना चाहिए?
परिवार की ओर से कोई भी वयस्क सदस्य (18 वर्ष या अधिक आयु) आवेदन कर सकता है।
क्या घर के सभी वयस्क सदस्य जॉब कार्ड के लिए पंजीकरण करा सकते हैं?
हां, परिवार के सभी वयस्क सदस्य, जो अकुशल शारीरिक काम करने के इच्छुक हैं, मनरेगा के तहत जॉब कार्ड प्राप्त करने के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।
नरेगा जॉब कार्ड के लिए पंजीकरण कितने वर्षों के लिए वैध है?
नरेगा पंजीकरण पांच साल के लिए वैध है और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करके इसे फिर से रिन्यू किया जा सकता है।
क्या खोए हुए नरेगा जॉब कार्ड के लिए डुप्लिकेट नरेगा जॉब कार्ड प्रदान करने का कोई प्रावधान है?
यदि ओरिजिनल कार्ड खो गया है या क्षतिग्रस्त हो गया है, तो नरेगा जॉब कार्डधारक डुप्लिकेट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ग्राम पंचायत को दिया जाएगा।
क्या मैं अन्य सरकारी योजनाओं के लिए नरेगा जॉब कार्ड का उपयोग कर सकता हूं?
नरेगा जॉब कार्ड मुख्य रूप से मनरेगा योजना के तहत रोजगार के अवसरों तक पहुंच प्रदान करता है। इसे कुछ अन्य सरकारी योजनाओं या सेवाओं के लिए पहचान या निवास के प्रमाण के रूप में भी स्वीकार किया जा सकता है।
क्या नरेगा जॉब कार्ड बैंक खाते से जुड़ा हुआ है?
हां, नरेगा जॉब कार्ड बैंक खाते से जुड़ा होता है। योजना के तहत रोजगार के माध्यम से अर्जित मजदूरी सीधे जॉब कार्ड से जुड़े बैंक खाते में जमा की जाती है।
क्या नरेगा जॉब कार्ड ट्रांसफर किया जा सकता है?
नहीं, नरेगा जॉब कार्ड गैर-हस्तांतरणीय है यानी इसे आप किसी दूसरे को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।


















