इंटेक्स ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

इंडियन टेक कंपनी इंटेक्स अपने ब्रांड के तहत एक और कम कीमत वाला 4जी स्मार्टफोन लेकर आई है। कंपनी की ओर से एक्वा सीरीज़ में लॉयंस 2 स्मार्टफोन पेश किया है। इंटेक्स की ओर से यह फोन 4,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

11 नवंबर को एचटीसी लॉन्च करेगी बेज़ल लेस स्मार्टफोन, इसमें होगी 6जीबी रैम और 6-इंच स्क्रीन

इंटेक्स एक्वा लॉयंस 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसे 854’480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट ​आधारित है तथा 32बिट क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

intex-aqua-lions-2

कंपनी की ओर से एक्वा लॉयंस 2 में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए भी इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

6.43-इंच स्क्रीन और 24-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ वीवो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन

यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है तथा इसके साथ ही एक्वा लॉयंस 2 में 2,400एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन शेपेंन और ब्लैक कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे 4,599 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।