Redmi 13C कम बजट में हो सकता है लॉन्च, नाम के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • सस्ता Redmi 13C स्मार्टफोन बाजार में जल्द पेश हो सकता है।
  • यह NBTC और EEC सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आया है।
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस मिलने की उम्मीद है।

शाओमी आने वाले कुछ हफ्तों में Redmi 13C नाम का नया और सस्ता स्मार्टफोन बाजार में उतार सकता है। मोबाइल को Redmi 12C के सक्सेसर के रूप में एंट्री मिल सकती है। हालांकि ब्रांड की ओर से अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन यह डिवाइस अपनी मौजूदगी नाम के साथ सर्टिफिकेशन साइट NBTC और EEC पर दर्ज करवा चुका है। यह भी कहा जा रहा है कि फोन 5G और 4G दोनों में लाया जा सकता है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल देते हैं।

Redmi 13C NBTC और EEC लिस्टिंग

  • NBTC सर्टिफिकेशन पर नया शाओमी स्मार्टफोन Redmi 13C नाम के साथ लिस्ट किया गया है।
  • डिवाइस को 23106RN0DA मॉडल नंबर के साथ देखा जा सकता है।
  • बता दें कि यह लिस्टिंग Redmi 13C स्मार्टफोन के 4G मॉडल की बताई गई है।
  • इसी वैरियंट को EEC सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है।
  • हालांकि मॉडल नंबर और नाम के अलावा एनबीटीसी और ईईसी सर्टिफिकेशन पर अन्य स्पेसिफिकेशंस की डिटेल नहीं है।

Redmi 13C डिजाइन

शाओमी की घोषणा से पहले रेडमी 13सी की रेंडर फोटोज पहले ही सामने आ चुकी हैं। जिसके बारे में आप पॉइंट्स में पढ़ सकते हैं।

  • रेडमी 13सी ‘यू’ शेप वाले वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले से लैस नजर आया था।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो इमेज में यह फोन ग्रीन, ब्लू और ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन में देखा गया था।
  • स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद था। कैमरा माड्यूल पर 50 मेगापिक्सल की ब्रांडिंग भी देखी गई थी।

Redmi 12C के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: रेडमी 12सी स्मार्टफोन में 6.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। इस पर 60Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
  • प्रोसेसर: Redmi 12C स्मार्टफोन में एंट्री लेवल हेलिओ जी85 चिपसेट लगाया गया है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।
  • कैमरा: मोबाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में Redmi 12C स्मार्टफोन लंबी चलने वाली 5000एमएएच बैटरी और 10वाट चार्जिंग के साथ आता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Redmi 12C एंड्रॉयड 12 आधारित एमआईयूआई 13 पर बेस्ड रखा गया है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here