
वातावरण में प्रदुषण के बढ़ते स्तर से आम आदमी परेशानी में है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले दिनों बढ़े प्रदुषण के चलते हर उम्र के लोगों को मुसीबतों से दो-चार होना पड़ रहा है। जिससे बचने के लिए एयर प्यूरिफायर तथा मास्क की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इसी दौरान शाओमी कंपनी ने प्रदुषण से बचने और शुद्ध हवा के लिए एंटी-पॉल्यूशन मास्क बाज़ार में उतारा है। इस मास्क में रिचार्जेबल एयर फिल्टर है जो पीएम 2.5 को 99प्रतिशत तक ख़त्म करने में सक्षम है।

क्लॉथ पियर फ्रैश एयर मास्क नाम का प्रोडक्ट अभी कंपनी चीनी वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। इसे हाई क्वालिटी फेबरिक से बनाया गया है तथा इसके आरामदेह त्रिकोणीय ढांचे को हाथ से बुना गया है, जिससे इसका वजन मात्र 50.5 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि यह इनबिल्ट एयर फिल्टर मास्क हवा में मौजूद खतरनाक डस्ट व पॉल्यूशन कणों को 99 प्रतिशत तक आपकी सांसों में जाने से रोकता है।





















