
पिछले माह की शुरुआत में ही हमने खबर दी थी कि लेनोवो भारतीय बाजार में दो फोन लॉन्च करने वाला है और कंपनी ने कुछ दिन बाद ही लेनोवो के8 प्लस और के8 से पर्दा उठा दिया था। हालांकि उस वक्त लेनोवो के8 प्लस सेल के लिए तो उपलब्ध हो गया लेकिन के8 को कंपनी ने आज उतारा है। कंपनी ने एक ट्विट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि यह फोन आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां इसकी कीमत 10,499 रुपये है। लेनोवो के8 भारतीय बाजार में ह्यूज वेनमॉन ब्लैक और फाइन गोल्ड सहित दो रंगों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लेनोवो के8 एक बजट फोन है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं। प्रीमियम मैटल बॉडी वाले इस फोन के नीचले पैनल में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। इस फोन में 5.2-इंच की स्क्रीन दी गई है और इस स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी है। फोन में आपको 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास पैनल देखने को मिलेगा।
ओपो एफ3 का दिवाली एडिशन हुआ लॉन्च, सेल्फी के साथ के बेहतर स्टाइल का संगम
लेनोवो का यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी20 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है।
डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 8, प्रोसेसर भी है बेहद ताकतवर
हालांकि जहां लेनोवो के8 प्लस में आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिला था। वहीं इस फोन में 13-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। डाटा व कनेक्टिविटी की बात की जाए तो डिवाइस में 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी ओटीजी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है।
इस बजट में लेनोवो के8 को कड़ी टक्कर शाओमी रेडमी नोट 4 और रेडमी 4 जैसे डिवाइस से मिलेगी। ये दोनों मॉडल अब आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं और बजट भी लगभग समान है।





















