
रेडमी का नया स्मार्टफोन Redmi 13C जल्द ही ग्लोबल बाजारों में लॉन्च होने वाला है। बता दें कि इससे पहले डिवाइस का रिटेल बॉक्स भी लीक हो चुका है। वहीं, अब ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर फोन का नया टीजर पेश कर दिया है। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन इससे पहले ही ग्लोबल अमेज़न साइट पर इसके स्पेसिफिकेशन और प्राइस की डिटेल भी लिस्ट कर दी गई है। आइए, आगे मोबाइल के बारे में पूरी डिटेल जानते हैं।
Redmi 13C का टीजर
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Redmi 13C का नया टीजर पोस्ट किया गया है। इसमें ब्रांड ने फोन के जल्द लॉन्च होने और इसकी खूबियों बताई हैं।
- आप पोस्ट में सामने आए डिवाइस के बैक और फ्रंट पैनल की तस्वीरें देख सकते हैं।
- स्मार्टफोन फ्रंट साइ़ड पर वॉटर-ड्रॉप नॉच के साथ नजर आता है।
- बैक पैनल की इमेज से पता चलता है कि मोबाइल चार रंगों में आएगा। जिसमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और लाइट ब्लू कलर शामिल हैं।
- इसके अलावा यह भी शेयर किया गया है कि फोन मजबूत और ज्यादा स्थिर प्रदर्शन, बड़ी स्क्रीन, बढ़िया कैमरा वाला होगा।
If you guessed Redmi 13C on the riddle challenge, then you are right!
Redmi 13C प्राइस (ग्लोबल अमेजन लिस्टिंग)
कीमत की बात करें तो नए Redmi 13C को ग्लोबल अमेजन वेबसाइट पर 4GB रैम +128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ $140.54 यानी लगभग 11,700 रुपये में लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में डिवाइस को ब्लैक और नेवी ब्लू जैसे दो कलर में आने की डिटेल भी दी गई है।
Redmi 13C स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल अमेजन लिस्टिंग)
- डिस्प्ले: अमेज़न लिस्टिंग से पता चलता है कि Redmi 13C में HD+ रिज़ॉल्यूशन वाला 6.74-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर पंच-होल कटआउट डिजाइन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: ग्लोबल अमेजन प्लेटफार्म पर स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हेलियो G99 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। हालांकि उम्मीद है कि डिवाइस Helio G85 चिपसेट से लैस हो सकता है।
- कैमरा: यह भी बताया गया है कि Redmi 13C स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। कैमरा मॉड्यूल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिल सकता है।
- बैटरी: डिवाइस में 16W फास्ट चार्जिंग और 5,000mAh की बैटरी होने की डिटेल भी दी गई है।
- अन्य: फोन में सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 4जी, वाईफाई, 3.5मिमी हेडफोन जैक, जीपीएस जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।










