
बड़ी स्क्रीन के बाद अब बेज़ल लेस तथा फुल स्क्रीन डिस्पले वाले फोन का क्रेज बढ़ता जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी नोट 8 जैसे मंहगे डिवाईस के बाद अब टेक कंपनी ज़ोपो ने भी 18:9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाला स्मार्टफोन भारत में पेश किया गया है। इस फोन की खास बात यह है कि यह डिजाईन में जहां बेहद ही आर्कषक है वहीं इस फोन की कीमत बेहद ही कम है।
ज़ोपो की ओर से भारत में फ्लैश एक्स1 और फ्लैश एक्स2 नाम से दो स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों ही फोन नैरो बेज़ल वाली डिस्पले पर पेश किए गए हैं तथा इनका स्क्रीन स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 18:9 का है। ये फोन मैटल बॉडी पर बने हैं तथा फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। फोन की कर्व्ड ऐज़ इसकी लुक को और भी शानदार बनाती है।
ज़ोपो फ्लैश एक्स1
कंपनी की ओर से इस फोन को 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिस्पले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर 64बिट मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फ्लैश एक्स1 में 8-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स219 सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,500एमएएच की बैटरी मौजूद है।
फ्लैश एक्स2
ज़ोपो का यह फोन 5.99-इंच आईपीएस की बड़ी स्क्रीन से लैस है जो 1440×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 1.5गीगाहर्ट़् क्वॉड-कोर 64बिट मीडियाटेक एमटी6737टी चिपसेट पर रन करता है।

2जीबी रैम के साथ ही इस फोन में 16जीबी की मैमोरी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 8-मेगापिक्सल रियर तथा 5-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ ही इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स एक्स1 के ही समान है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,380एमएएच की बैटरी दी गई है।
12 अक्टूबर को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला नुबिया ज़ेड17एस
कीमत की बात करें तो फ्लैश एक्स1 को जहां 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फ्लैश एक्स2 को सिर्फ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अक्टूबर माह से ये दोनों फोन आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।





















