
लावा की ओर से इसी सप्ताह भारतीय बाजार में 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। विभिन्न कीमतों पर पेश किए गए ये फोन लोगों के यूज़ के हिसाब से ही स्पेसिफिकेशन्स लैस किए गए हैं। इन स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद ही लावा ने अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए ‘मनी बैक’ पॉलिसी शुरू की है, जिसमें किसी स्मार्टफोन की खरीद के बाद वह फोन पसंद न आने पर कंपनी की ओर से पैसे लौटा दिए जाएंगे।
अब नोकिया ला रहा है सस्ता 4जी फीचर फोन, जियोफोन और एयरटेल 4जी फोन को मिलेगी टक्कर
लावा की ओर से जारी की गई यह मनी बैक पॉलिसी कंपनी ने हर बजट के स्मार्टफोन पर लागू होती है। यह पॉलिसी एक तरह की वांरटी जैसा काम करती है, जिसमें कोई फोन खरीदने के बाद यदि पसंद नहीं आता है तो स्मार्टफोन यूजर उस फोन को कंपनी में वापस कर सकते है। फोन वापस करने पर कुछ अमाउंट काटे जाने के बाद कंपनी द्वारा उस फोन की कीमत यूजर को वापस दे दी जाएगा।

लावा की यह पॉलिसी बेहद ही सरल और छोटी है। कोई भी फोन जो खरीदने के बाद आपकी पसंद में ना—फिट बैठता है उसके लिए या तो नजदीकी रिटेल पार्टनर या फिर टोल फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते है। यहां से लावा उपभोक्ता को एसएसपी का पता दिया जाएगा, जहां पर कस्टमर के बिल, ईएमआई नंबर के साथ ही अन्य आवश्यक वेरिफिकेशन्स होने के बाद कस्टमर को फोन की कीमत वापस कर दी जाएगी।
सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ अल्काटेल यू5 एचडी, 4जी वोएलटीई के साथ कैमरा सेग्मेंट भी है दमदार
अगर बात करें लावा के कुछ नए स्मार्टफोन्स की तो 10,750 रुपये एमआरपी लावा का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन ज़ेड90 9,520 रुपये के बदले में ले लिया जाएगा। इसी तरह 9,000रुपये ज़ेड80 को लौटाने पर 7,970रुपये, 14,990 रुपये वाले ज़ेड25 के बदले में 13,275रुपये तथा 9,990रुपये वाले ज़ेड10 को वापस करने पर 9,520 रुपये कस्टमर्स को लौटा दिए जाएंगे।
लावा की मनी बैक पॉलिसी में किस स्मार्टफोन पर कितना दाम वापस मिलेगा यह जानने के लिए (यहां क्लिक करें)





















