
वनप्लस की ऐस सीरीज में OnePlus Ace 3 आने वाले 4 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। मोबाइल की एंट्री घरेलू बाजार चीन में कंफर्म हो चुकी है। वहीं, अब इस डिवाइस के प्रो वर्जन OnePlus Ace 3 Pro को लेकर नया लीक सामने आया है। जिसमें कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन शेयर किए गए हैं। आइए, आगे आपको इसके बारे में डिटेल बताते हैं।
OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा OnePlus Ace 3 Pro फोन के स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स सामने आई है।
डिजाइन: टिपस्टर के मुताबिक यह फोन मेटल मिडिल फ्रेम और ग्लास बैक के साथ आ सकता है।
डिस्प्ले: लीक के मुताबिक OnePlus Ace 3 Pro में कर्व एज OLED पैनल की पेशकश की जा सकती है। मोबाइल में 6.78 इंच का डिस्प्ले 1.5के रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर: बड़ी बात यह सामने आई है कि डिवाइस में हाल ही में लॉन्च किया गया क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगाया जा सकता है।
स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में 24 जीबी तक LPDDR5x रैम और 1 टीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिलने के बात सामने आई है।
ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो लीक के अनुसार डिवाइस एंड्रॉयड 14 आधारित कलर ओएस 14 पर बेस्ड रखा जा सकता है।
बैटरी: इस लीक में बैटरी की जानकारी नहीं है लेकिन पुरानी रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।
कैमरा: इस लीक में फोन के कैमरा के बारे में भी नहीं बताया गया है, लेकिन डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

OnePlus Ace 3 Pro लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
आपको याद दिला दे कि पिछले साल OnePlus Ace 2 Pro अगस्त के महीने में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार कंपनी OnePlus Ace 3 Pro को थोड़ा पहले लेकर आ सकती है। बताया जा रहा है कि यह डिवाइस इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है।









