3जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुुआ एचटीसी बोल्ट, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Join Us icon

पिछले कई दिनों से एचटीसी बोल्ट स्मार्टफोन की चर्चा हो रही थी। वहीं आज कंपनी ने इसे अधिकारिक रूप से लॉन्च क​र दिया है। एलजी के बाद एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर लॉन्च होने वाला यह दूसरा नॉन गूगल फोन है। नए आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ ही फोन को कई खास फीचर्स से लैस किया गया है। एचटीसी बोल्ट कंपनी का पहला डस्ट एंड वाटर-रजिस्टेंट स्मार्टफोन है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि एप्पल आईफोन 7 की तरह इसमें भी आपको 3.5 एमएम आॅडियो जैक नहीं मिलेगा। यूएसबी टाइप सी कनेक्टर से ही आप म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।

फोन लुक की बात करें तो इसे मैटल यूनिबॉडल में पेश किया गया है और देखने में यह स्लिम और स्मार्ट है। एचटीसी बोल्ट में 5.5-इंच की क्वॉड एचडी आईपीएस सुपर एलसीडी 3 ​डिस्पले है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2,560×1,440 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड हे।
htc-bolt
एचटीसी बोल्ट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। हालांकि यह चिपसेट थोड़ा पुराना है लेकिन पिछले साल तक इसका उपयोग हाईएंड फोन में देखने को मिला है। 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढाई जा सकती है।

फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ एफ/2.0 अपर्चर ​​वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो फेस डिटेक्शन, ऑटो फोकस तथा 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। फोन में डुअल एलईडी फ्लैश है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 1080पी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

htc-bolt-pdp-04

जैसा कि मामूम है बेहतर म्यूजिक के लिए एचटीसी के फोन में बूम साउंड इंटीग्रेशन देखने को मिलता है। इस फोन में बूम साउंट का एडवांस संस्करण है। इसमें बूमसाउंड एडेप्टिव ऑडियो दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए ​फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो होम बटन पर ही उपलब्ध है।

बैट्री की बात की जाए तो इसमें 3200 एमएच की बैटरी रखी गई है जो क्वालकॉम क्वीक चार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा देगी। कनेक्टिविटी के लिहाज से नया एचटीसी बोल्ट 45एलटीई सर्पोटेड है। इसके साथ ही वाईफाई, 4.1 ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई है। एचटीसी बोल्ट अभी गनमेटल और ग्लेश्यिर सिल्वर ह्यू रंग के साथ यूएस में स्प्रिंट पर उपलब्ध है जहां इसकी कीमत 24 महीने की किश्तों पर 600 यूएस डॉलर रखी गई है जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 41,000 रुपये है।