3000 रुपये कम में खरीदें Redmi 13C 5G फोन, जानें ऑफर्स की डिटेल

Join Us icon

त्योहारी सीजन में अगर खुद के लिए या अपने रिश्तेदारों के लिए नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए शानदार डील लेकर आए हैं। दरअसल रेडमी ने पिछले साल अपना Redmi 13C 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जिस पर फिलहाल 2,000 रुपये का डिस्काउंट और 1,000 रुपये का बैंक ऑफर प्रदान किया जा रहा है। कुल मिलाकर आपको 3,000 की छूट मिलेगी। यही नहीं डिवाइस पर नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। तो चलिए आगे आपको नई कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से बताते हैं।

Redmi 13C 5G ऑफर्स और कीमत

  • Redmi 13C 5G स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया था। सभी मॉडल पर फिलहाल 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ 1,000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलेगा।
  • दोनों ऑफर मिलाकर डिवाइस के 4GB रैम +128 जीबी ऑप्शन की कीमत मात्र 7,999 रुपये हो गई है।
  • डिवाइस के 6GB रैम +128 जीबी वैरियंट की कीमत मात्र 9,999 रुपये पड़ेगी। जबकि बड़ा मॉडल 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज 11,999 रुपये का हो गया है।
  • पूर्व में रेडमी 13सी 5जी के 4जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत 10,999 रुपये, 6जीबी+128जीबी की कीमत 12,499 रुपये और 8जीबी+256जीबी की कीमत 14,999 रुपये थी।
  • यदि आप एक साथ भुगतान करने में सक्षम नहीं है तो नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है। जिसकी मदद से 6 महीने की आसान किस्तों पर Redmi 13C 5G को लिया जा सकता है।

कहां से खरीदें Redmi 13C 5G

अगर आप Redmi 13C 5G स्मार्टफोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो यह ऊपर बताए गए ऑफर्स के साथ कंपनी की वेबसाइट और रिटेल आउटलेट्स पर मिल जाएगा। इसके साथ ही अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है, लेकिन इन साइट्स पर ऑफर्स अलग हो सकते हैं। वहीं, हमने नीचे कंपनी वेबसाइट की लिंक हाईलाइट की है जिस पर जाकर आप डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

कंपनी वेबसाइट लिंक

Redmi 13C 5G के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Redmi 13C 5G मॉडल में 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 260ppi पिक्सल डेनसिटी, 1600 × 720 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन, 600निट्स पीक ब्राइटनेस, TUV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और TUV फ्लिकर -फ्री सर्टिफिकेशन सपोर्ट मिल जाता है।
  • चिपसेट: फोन में MediaTek Dimensity 6100+ SoC के साथ Mali-G57 MC2 जीपीयू दिया गया है।
  • रैम और स्टोरेज: यह डिवाइस 8GB तक LPDDR4 RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। इसमें एक्सटेंडेबल रैम का भी सपोर्ट है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए रेडमी 13सी 5जी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और एक अन्य लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • बैटरी: पावर बैकअप के लिए रेडमी 13सी 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग है।
  • अन्य: फोन में स्प्लैश और डस्ट रेजिस्टेंस तकनीक, सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए 5G/4G, डुअल-सिम, WiFi 802.11, ब्लूटूथ 5.3, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कई फीचर्स हैं।
  • ओएस: Redmi 13C 5G फोन एंड्रॉयड 13-आधारित MIUI 14 पर पेश हुआ था।


Xiaomi Redmi 13C 5G Price
Rs. 10,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here