
पिछले साल ओपो ने ए71 मॉडल को भारत सहित विश्व के कई देशों में पेश किया था। वहीं हाल में कंपनी ने इसका नया संस्करण ओपो ए71 2018 मॉडल को अपने वेबसाइट पर लिस्ट किया था और तब से आशा की जा रही थी कि जल्द ही यह फोन भारत में लॉन्च हो सकता है। आज कंपनी ने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। भारतीय बाजार में ओपो ए71 2018 मॉडल को लॉन्च कर दिया गया है जहां इसकी कीमत 9,990 रुपये है और यह सेल के लिए आॅनलाइन स्टोर अमेज़न, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर उपलब्ध है।
इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ओपो ए71 (2018) में 5.2—इंच की एलसीडी आईपीएस स्क्रीन दी गई। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,280 x 720 पिक्सल है। कंपनी ने स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है। हालांकि यह मल्टीटच सपोर्ट करने में सक्षम है। 15 फरवरी को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड2 फोर्स
ओपो ए71 को कलर ओएस 3.2 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर आधारित है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन क्वालकॉम के नए 400 चिपसेट पर कार्य करता है। कपंनी ने इसे स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 1.8गीगाहर्ट्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 256जीबी तक मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। यदि आपको फोन में गेमिंग पसंद है तो इसमें बेहतर ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 506 जीपीयू भी मौजूद है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमर दिया गया है। इस फोन का रियर कैमरा मल्टी फ्रेम टेक्नोलॉजी और अल्ट्रा एचडी टेक्नोलॉजी से लैस है। वहीं फ्रंट पैनल पर एआई ब्यूटिफिकेशन्स तकनीक से लैस 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
ओपो ए71 (2018) डुअल सिम फोन जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। खास बात यह कही जा सकती है कि फोन में दो सिम के साथ आप मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।





















