
Infinix ने Mobile World Congress (MWC) 2025 से पहले अपने पहले ट्राई-फोल्डिंग स्मार्टफोन का कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिसे Infinix ZERO Series Mini नाम दिया गया है। यह स्मार्टफोन डुअल हिंज और ट्राई-फोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ आता है, जो बाहर की ओर फोल्ड होकर एक वर्टिकल फॉर्म फैक्टर वाला डिवाइस बनाता है।
Infinix ZERO Series Mini जब लॉन्च किया जाएगा तो कंपनी की फोल्डेबल फोन सीरीज का हिस्सा होगा। जिसमें फिलहाल Infinix ZERO Flip शामिल है, जो क्लैम-शेल डिजाइन के साथ आता है।
MWC 2025 का आयोजन स्पेन के बार्सिलोना में 3 मार्च से 6 मार्च 2025 तक होगा।
Infinix ZERO Series Mini के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:
- Infinix द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, ट्राई-फोल्डिंग फोन एक स्पेशल स्ट्रैप एसेसरी के साथ आता है, जिसे जिम उपकरण, साइकिल के हैंडलबार और कार डैशबोर्ड पर लगाया जा सकता है।
- Infinix ZERO Series Mini के साथ मिलने वाला यह स्ट्रैप, फोन को बैग के स्ट्रैप पर माउंट करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- जब फोल्ड किया जाता है, तो Infinix ZERO Series Mini एक डुअल-स्क्रीन एक्सपीरियंस प्रदान करता है, जिससे रियल-टाइम मल्टीलिंगुअल बातचीत के दौरान दोनों यूजर्स अनुवादित कंटेंट को साथ-साथ देख सकते हैं।

- डिजाइन के मामले में Infinix ZERO Series Mini में पीछे डुअल-कैमरा सेटअप और अंदर की तरफ पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- Infinix का मानना है कि ट्राई-फोल्डिंग फोन कई गैजेट्स की जगह ले सकता है और एक “सिंगल, एडैप्टेबल सॉल्यूशन” के रूप में काम करेगा।
- इसके अलावा, Infinix ने अभी तक इस फोन की स्पेसिफिकेशंस या उपलब्धता से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
- कंपनी के इस नए कॉन्सेप्ट फोन, यानी Infinix ZERO Series Mini के बारे में और भी डिटेल्स अगले हफ्ते MWC 2025 में सामने आने की उम्मीद है।
दुनिया का पहला ट्राई-फोल्डिंग वाला स्मार्टफोन
Infinix ZERO Series Mini दुनिया का पहला ट्राई-फोल्डिंग स्मार्टफोन नहीं है। इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुआ Huawei Mate XT दुनिया का पहला ट्राई-फोल्डिंग फोन है। जहां Infinix ZERO Series Mini में क्लैम-शेल जैसा डिजाइन दिया गया है, वहीं Huawei का ट्राई-फोल्डिंग फोन एक नोटबुक-स्टाइल डिजाइन के साथ आता है।












