
Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में एक नया लो बजट स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से Redmi 13x लॉन्च किया गया है जो सबसे पहले वियतनाम में बिकेगा। यह 15 हजार रुपये से सस्ता मोबाइल है जिसमें 108MP Camera, 8GB RAM MediaTek Helio G91-Ultra प्रोसेसर और 5,030mAh Battery की ताकत मिलती है। इस कम रेट वाले रेडमी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 13x स्पेसिफिकेशन्स
- 6.79 FHD+ 90Hz Display
- MediaTek Helio G91-Ultra
- 8GB RAM + 128GB Storage
- 108MP Back Camera
- 13MP Front Camera
- 33W 5,030mAh Battery
डिस्प्ले : रेडमी 13एक्स स्मार्टफोन 1800 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच होल स्टाइल वाली स्क्रीन आइपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 550निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर : यह सस्ता रेडमी फोन मीडियाटेक के 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने हीलियो जी91 अल्ट्रा आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल सीपीयू में Cortex-A55 और Cortex-A76 कोर शामिल हैं जो 2.05गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखते हैं।
मेमोरी : वियतनाम में यह रेडमी स्मार्टफोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम मेमोरी के साथ पेश किया गया है। ये दोनों ही मॉडल 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं और इनमें एक्स्ट्रनर माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Redmi 13x डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी मोबाइल 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : इस सस्ते मोबाइल में बड़ी बैटरी दी गई है। पावर बैकअप के लिए नया रेडमी 13एक्स 4जी स्मार्टफोन तगड़ी 5,030एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस ताकतवर बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए डिवाइस में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
अन्य : Redmi 13x 4G सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। इसमें 3.5एमएम हेडफोन जैक के साथ ही कनेक्टिविटी के लिए डुअल-सिम और ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर्स मौजूद है। वहीं मोबाइल को पानी की फुहारों से बचाने के लिए IP53 रेटिंग दी गई है।

Redmi 13x प्राइस
रेडमी 13एक्स 4जी फोन वियतनाम में दो वेरिएंट्स में बिकेगा। इसके बेस मॉडल में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट VND 4,290,000 यानी भारतीय करंसी अनुसार 14,300 रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसका प्राइस VND 4,690,000 यानी तकरीबन 15,590 रुपये है।













