बच्चों को फोन दें या नहीं, इसी समस्या का हल करेगा यह Kids Smartphone! हर चीज पर होगा घरवालों का कंट्रोल

Join Us icon

बच्चे घर से बाहर जाते हैं लेकिन उन्हें फोन दिया जाए या नहीं! यह सवाल दुनिया के हर कोने में बैठे माता-पिता के ज़ेहन में उठता है। दरअसल मोबाइल हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है और ऑनलाइन क्लासेज व अन्य जरूरी कार्यों के लिए बच्चों को भी स्मार्टफोन चलाना पड़ता है। ऐसे में एक ऐसे मोबाइल ही जरूरत महसूस होती है जो इंटरनेट की दुनिया से जुड़ा भी रहे और बच्चों के हिसाब से गलत चीजों को भी रोके रखे। इस समस्या का हल निकालते हुए Nokia का फोन बनाने वाली कंपनी ने HMD Fusion X1 स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

बच्चों का स्मार्टफोन

एचएमडी फ्यूजन एक्स1 को हम बच्चों का स्मार्टफोन इसलिए कह रहे हैं क्योकि यह बिल्ट-इन ऑपरेटिंग सिस्टम-लेवल parental controls के साथ लाया गया है। इस फोन में कुछ ऐसे कमाल के फीचर्स हैं कि पेरेंट्स दूर रहकर भी अपने बच्चों के फोन कंट्रोल कर सकते हैं। उसमें हो रहे काम पर नज़र रख सकते हैं और बच्चों के लिए सही या गलत कंटेंट का चयन कर सकते हैं। इस Kids Smartphone के लिए HMD ने Xplora के साथ साझेदारी की है।

HMD Fusion X1 फीचर्स

  • इसमें कस्टमाइजेबल ऐप्स और इंटरनेट एक्सेस मिलता है जिसकी लिमिट पेरेंट्स अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।
  • इस किड्स स्मार्टफोन में सोशल मीडिया, इंटरनेट ब्राउजिंग तथा स्क्रीन टाइम की सीमा बांधी जा सकती है।
  • इस फोन में घरवालों को बच्चों के फोन का remote device access भी मिलता है।
  • emergency SOS calling, low battery alerts और location tracking जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
  • इस मोबाइल में घरवाले अपने हिसाब से safe zones भी मार्क कर सकते हैं।
  • फोन में ‘स्कूल मोड’ दिया गया है जिसे एक्टिव करने से फोन में मौजूद ऐप्स और फीचर्स डिसेबल हो जाते हैं और बच्चों को डिस्ट्रैक्शन नहीं होता है।
  • सबसे बड़ी बात की इन मोड्स और सेटिंग्स को एक्सेस करने के लिए फोन को हाथा में लेने की भी जरूरत नहीं है, पेरेंट्स अपने खुद के फोन से ही बच्चों का फोन एक्सेस कर सकते हैं।
एआई ईमेज

HMD Fusion X1 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.56″ 90Hz LCD Display
  • Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
  • 6GB RAM + 256GB Storage
  • 108MP Rear Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 33W 5,000mAh battery

स्क्रीन : एचएमडी फ्यूजन एक्स1 स्मार्टफोन को 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 600निट्स हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर : यह मोबाइल एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो 2 साल की ओएस अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है। प्रोसेसिंग के लिए इस बच्चों के स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए HMD Fusion X1 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए यह किड्स स्मार्टफोन एचएमडी एक्स1 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

HMD Fusion X1 प्राइस

एचएमडी फ्यूजन एक्स1 5जी फोन को ग्लोबल मार्केट में 6जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। कंपनी इस बच्चों के लिए उपयुक्त स्मार्टफोन को £229 में लेकर आई है जो इंडियन करंसी अनुसार 25,990 रुपये के करीब है। दस से भी ​अधिक पश्चिमी देशों में इस फोन की सेल शुरू हो गई है।

बताते चलें कि इस मोबाइल में यूज की जाने वाली Xplora Guardian App का सब्सक्रिप्शन कंपनी अलग से दे रही है जिसके लिए £4.99 चुकाने होंगे। यह प्रतिमाह का चार्ज होगा जो तकरीबन 580 रुपये है। फिलहाल ब्रांड की ओर से साफ नहीं किया गया है कि HMD Fusion X1 भारत में बिकेगा या नहीं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here