50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ Honor X6c हुआ ग्लोबली लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • ऑनर एक्स6सी स्मार्टफोन मलेशिया में लॉन्च हुआ है।
  • इस फोन में सिंगल टच AI डेडिकेटेड साइड बटन दिया गया है।
  • स्मार्टफोन Ultra-Bounce Anti-Drop टेक्नोलॉजी पर बना है।

टेक ब्रांड ऑनर ने बीते दिनों टीज़ किया था ​कि वह अपनी ‘एक्स’ सीरीज का नया स्मार्टफोन Honor X6c ला रहा है। वहीं अब यह मोबाइल फोन ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह एक लो बजट स्मार्टफोन है जिसे सबसे पहले मलेशिया में बेचा जा रहा है। 50MP Camera, 5300mAh Battery और MediaTek प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor X6c स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.61″ 120Hz LCD Display
  • MediaTek Helio G81 Ultra
  • 50MP Rear Camera
  • 5MP Front Camera
  • 5,300mAh Battery
  • 35W SuperCharge

डिस्प्ले

ऑनर एक्स6सी स्मार्टफोन को 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.61-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन TFT LCD पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 1010nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस

Honor X6c को एंड्रॉयड 15 आधारित MagicOS 9.0 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का हीलियो जी81 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है जो 1.7Ghz से लेकर 2.0Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में ARM Mali G52 जीपीयू दिया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह ऑनर स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी Auxiliary लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए ऑनर एक्स6सी स्मार्टफोन को तगड़ी 5,300एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इसे 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 2 मिनट चार्ज पर लगाने से ही यह 60 मिनट का कॉलिंग टाइम दे सकती है।

Honor X6c फीचर्स

  • यह मोबाइल IP64 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.1 के साथ OTG और NFC भी मिलता है।
  • इस फोन का कैमरा 10x digital zoom की क्षमता से फोटो व वीडियो कैप्चर कर सकता है।
  • इसमें AI डेडिकेटेड साइड बटन दिया गया है जो सिंगल टच से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर ओपन करता है।
  • यह स्मार्टफोन Ultra-Bounce Anti-Drop टेक्नोलॉजी पर बना है जो जमीन पर गिरने पर भी सुरक्षित रखता है।
  • कंपनी का दावा है कि 1.5 मीटर की उंचाई से गिरने पर भी Honor X6c का कुछ नहीं बिगड़ेगा।
  • फोन में 8GB Expendable RAM दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है।
  • यह मोबाइल Flicker-Free Dimming और Blue Light Filter जैसे फीचर्स से लैस है।

Honor X6c प्राइस

ऑनर एक्स6सी स्मार्टफोन को मलेशियन मार्केट में उतारा गया है। इसके बेस वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 599 रिंगिट से शुरू होती है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 12,200 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इस सस्ते फोन को Ocean Cyan, Moonlight White और Midnight Black कलर में बेचा जाएगा। Honor X6c इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here