Tecno मोबाइल 10,000 रुपये के कम में, देखें प्राइस लिस्ट और फीचर

Join Us icon

टेक्नो (Tecno) अपने किफायती स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है, जो आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। अगर आप 10,000 रुपये से कम की रेंज में Tecno के स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो कंपनी के पास हाल ही लॉन्च हुए Tecno Spark Go 2 के साथ- साथ Tecno Pop 9 5G, Tecno Spark 30C और Tecno Spark Go 1 जैसे फोन मौजूद हैं। इनमें कुछ स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आते हैं, वहीं कुछ 4जी के साथ। ये फोन उन यूजर्स के लिए आदर्श हैं जो बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। आइए, जानते हैं 10,000 रुपये से कम की कीमत में आने वाले Tecno फोन के प्राइस और फीचर के बारे में डिटेल सेः

10,000 रुपये से कम वाले Tecno फोन प्राइस लिस्ट (2025)

टेक्नो मोबाइलप्राइस
Tecno Spark Go 26,999 रुपये (4GB+64GB)
Tecno Pop 9 5G8,199 रुपये (4GB+64GB)
Tecno Spark 30C 5G9,999 रुपये (4GB+64GB)
Tecno Spark Go 16,899 रुपये (3GB+64GB)

 * यह प्राइस खबर लिखे जाने के समय की है। इसकी कीमत घट और बढ़ सकती है। 

Tecno Spark Go 2

Tecno Spark Go 2 किफायती फीचर-पैक स्मार्टफोन है। इस समय फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये है। फोन में 6.67 इंच IPS LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप, 5000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह Ella AI और IP64 रेटिंग के साथ आता है। यह 5जी नहीं, बल्कि 4जी सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है।

Tecno Spark Go 2

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) IPS LCD, 720×1600 px (HD+), 120Hz, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v15, HiOS
  • प्रोसेसर: Unisoc T7250, ऑक्टा-कोर (1.8 GHz डुअल कोर + 1.6 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 4GB रैम, 64GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 13MP प्राइमरी (4x डिजिटल जूम) + AI लेंस, LED फ्लैश, 2K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 8MP, Full HD @30fps
  • बैटरी: 5000mAh, 15W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 4G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), IP64 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ डिस्प्ले।
  • Ella AI सपोर्ट (हिंदी, गुजराती, बंगाली, मराठी, तमिल में)।
  • 5000mAh बैटरी लंबे समय तक उपयोग के लिए।
  • IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट।

क्यों न खरीदें

  • 5G सपोर्ट की कमी।
  • कैमरा परफॉर्मेंस औसत।

Tecno Pop 9 5G

10,000 रुपये की प्राइस रेंज में 5जी फोन चाहिए, तो आपके पास Tecno Pop 9 5G का एक विकल्प है। यह बजट 5G स्मार्टफोन है। इस समय फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 8,199 रुपये है। फोन में 6.67 इंच IPS LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 48MP डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

Tecno Pop 9

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) IPS LCD, 720×1600 px (HD+), 120Hz, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v14, HiOS
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/8GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 48MP प्राइमरी (10x डिजिटल जूम) + AI लेंस, डुअल LED फ्लैश, 2K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, डुअल-कलर LED फ्लैश, 2K @30fps
  • बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), IP54 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • 5G कनेक्टिविटी के साथ किफायती कीमत।
  • 48MP प्राइमरी कैमरा अच्छी फोटोग्राफी के लिए।
  • 120Hz डिस्प्ले और 18W फास्ट चार्जिंग।
  • 1TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज।

क्यों न खरीदें

  • HD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले FHD+ की तुलना में कम शार्प।

Tecno Spark 30C 5G

Tecno Spark 30C एक और 5G स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत अमेजन पर 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरियंट के लिए 9,999 रुपये है। इसमें 6.67 इंच IPS LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्टा है। यह 48MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग मिलता है।

Tecno Spark 30C

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) IPS LCD, 720×1600 px (HD+), 120Hz, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v14, HiOS
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/8GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 48MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + AI लेंस, ट्रिपल LED फ्लैश, Full HD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 8MP, डुअल LED
  • बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), IP54 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • 5G सपोर्ट के साथ मजबूत परफॉर्मेंस।
  • 48MP कैमरा और ट्रिपल LED फ्लैश।
  • 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग।
  • IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट।

क्यों न खरीदें

  • डिस्प्ले केवल HD+ रिजॉल्यूशन।
  • कैमरा लो-लाइट में औसत परफॉर्मेंस।

Tecno Spark Go 1

Tecno Spark Go 1 बेसिक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत अमेजन पर 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरियंट के लिए 6,899 रुपये है। इसमें 6.67 इंच IPS LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 13MP रियर कैमरा है। इसके साथ आपको फोन में Unisoc T615 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

Tecno Spark Go 1

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) IPS LCD, 720×1600 px (HD+), 120Hz, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v14, HiOS
  • प्रोसेसर: Unisoc T615, ऑक्टा-कोर (1.8 GHz डुअल कोर + 1.6 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 3GB/4GB रैम, 64GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 13MP वाइड, डुअल LED फ्लैश, Full HD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 8MP, डुअल LED
  • बैटरी: 5000mAh, 15W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 4G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), IP54 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • 120Hz डिस्प्ले स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए।
  • 5000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग।
  • 1TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज।
  • IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट।

क्यों न खरीदें

  • 5G सपोर्ट नहीं।
  • प्रोसेसर बेसिक उपयोग के लिए सीमित।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here