
रेडमी ने इसी सप्ताह भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘नोट 14’ सीरीज का चौथा स्मार्टफोन मॉडल Redmi Note 14 SE 5G लॉन्च किया था। अब 1 अगस्त से यह रेडमी का सस्ता 5जी फोन इंडिया में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। ऑफर के साथ कंपनी अपने नए मोबाइल को सिर्फ 13,999 रुपये में बेचेगी। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 14 एसई की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi Note 14 SE 5G प्राइस और ऑफर
- लॉन्च प्राइस – ₹14,999
- बैंक डिस्काउंट – ₹1,000
- सेलिंग प्राइस – ₹13,999
रेडमी नोट 14 एसई 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलती है। शुरुआती सेल में कंपनी इस पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। यह छूट बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को मिलेगी। इस छूट के साथ नए रेडमी 5जी फोन को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Redmi Note 14 SE 5G फोन की बिक्री कंपनी वेबसाइट mi.com/in के साथ ही शॉपिंग साइट Flipkart और सभी शाओमी रिटेल स्टोर्स पर होगी। ग्राहक नोट 14 एसई को Crimson Art, Mystique White और Titan Black में परचेज कर सकते हैं।

Redmi Note 14 SE 5G स्पेसिफिकेशन्स
- MediaTek Dimensity 7025 Ultra
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 8GB Virtual RAM
- 6.67″ 120Hz AMOLED Display
- 50MP Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 5,110mAh Battery
- 45W fast charging
डिस्प्ले
रेडमी नोट 14 एसई 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एमोलेड पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2100निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी ने अपने नए फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन लेयर लगाई गई है।
परफॉर्मेंस
यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Hyper OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो इस चिपसेट पर आया है।
मेमोरी
Redmi Note 14 SE 5G 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इस फोन को एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जो मोबाइल की 6जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 14GB RAM (6जीबी + 8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। वहीं स्मार्टफोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए नया 5जी फोन रेडमी नोट 14 एसई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT600 OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल Macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी 5जी फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
यह बड़ी बैटरी वाला रेडमी 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 एसई में तगड़ी 5,110एमएएच बैटरी दी गई है। ब्रांड की मानें तो यह 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।
खास फीचर्स
Redmi Note 14 SE 5G फोन IP64 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस 5जी फोन में 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.3 का विकल्प मिलता है। यह स्मार्टफोन Infrared टेक्नोलॉजी से लैस है जिसकी वजह रेडमी फोन को टीवी रिमोट भी बनाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक और Dolby Atmos डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं।

इंडिया में रेडमी नोट 14 सीरीज के फोन
Redmi Note 14 Pro+ 5G
रेडमी नोट 14 प्रो+ की कीमत 27,999 से लेकर 32,999 रुपये तक जाती है। इसमें 8GB और 12GB RAM दी गई है जो क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मिलकर काम करता है। यह रेडमी स्मार्टफोन 6.67-इंच की 1.5K Curved AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है।

Note 14 Pro Plus में पावर बैकअप के लिए 90W HyperCharge तकनीक से लैस तगड़ी 6,200mAh Battery दी गई है। फोटोग्राफी के लिए यह रेडमी 5जी फोन 50MP LYT800 OIS + 50MP Telephoto + 8MP ultra-wide वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है और इसके फ्रंट पर 20MP सेल्फी सेंसर मिलता है। फुल डिटेल्स पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)
Redmi Note 14 Pro 5G
रेडमी नोट 15 प्रो 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है। इसके 128GB मेमोरी का प्राइस 22,999 रुपये और 256GB स्टोरेज का रेट 24,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक Dimensity 7300-Ultra चिपसेट पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 5,500mAh बैटरी लाई गई है जिसके साथ 45W HyperCharge तकनीक मिलती है।

Redmi Note 14 Pro 5G फोन 3D Curved AMOLED पैनल पर बनी 6.67-इंच 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50MP LYT800 मेन सेंसर के साथ 2MP Macro और 8MP Ultrawide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस रेडमी नोट फोन के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)
Redmi Note 14 5G
रेडमी नोट 14 5जी फोन की कीमत 16,999 से लेकर 19,999 रुपये तक जाती है। यह मोबाइल Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और 8GB तक की रैम सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए यह Redmi Note 14 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50MP LYT600 OIS सेंसर और 2MP सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 16MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन में तगड़ी 5,110एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। मोबाइल की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)













