Oppo Reno 15 सीरीज लॉन्च से पहले ही लीक, मिल सकता है 200MP कैमरा और नया Pro+ मॉडल

Join Us icon

Oppo हर साल अपनी Reno सीरीज को दो बार लेकर आता है। जहां मई 2025 में कंपनी ने Reno 14 सीरीज पेश की थी। इसमें बेस और प्रो मॉडल आए थे। वहीं, अब लेटेस्ट लीक के अनुसार ब्रांड अगली पीढ़ी की Oppo Reno 15 सीरीज नवंबर के आखिर या दिसंबर तक लॉन्च कर सकता है। इसे लेकर टिप्स्टर Digital Chat Station ने जानकारी शेयर की है। बताया जा रहा है कि इस बार कंपनी तीन मॉडल्स लेकर आ सकती है। जिसमें Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro और नया Oppo Reno 15 Pro+ शामिल हो सकते हैं। आइए, आगे लाइनअप की डिटेल्स जानते हैं।

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, तीनों Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro और नया Oppo Reno 15 Pro+ में 1.5K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले मिल सकते हैं। इनमें से Reno 15 में 6.59-इंच LTPS पैनल लगाया जा सकता है। Oppo Reno 15 Pro में 6.31-इंच LTPS स्क्रीन और Reno 15 Pro+ में 6.78-इंच LTPO पैनल होने की उम्मीद है। यह भी कहा गया है कि Oppo Reno 15 Pro Plus मॉडल का LTPO डिस्प्ले स्मूद रिफ्रेश रेट और बेहतर पावर एफिशिएंसी प्रदान कर सकता है। सभी वेरिएंट्स में 2.5D स्ट्रेट स्क्रीन, मेटल फ्रेम और Reno 14 सीरीज जैसी कोल्ड-कार्व्ड ग्लास डिजाइन दी जा सकती है।

कैमरा की बात है Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 Pro+ दोनों में कंपनी 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दे सकती है। वहीं, तीनों मॉडल्स में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल किया जा सकता है। जो जूम फोटोग्राफी को और बेहतर बना सकता है।

फिलहाल प्रोसेसर, चार्जिंग स्पीड और प्राइसिंग जैसी अहम डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में और जानकारियां मिल सकती हैं। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी Oppo Reno 15 सीरीज 2025 के आखिर तक आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च की जा सकती है।

Oppo Reno 15 सीरीज का मुकाबला लॉन्च के बाद Vivo V50 सीरीज, Motorola Edge 60 Pro और Samsung Galaxy A56 5G जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि और भी जानकारी आने के बाद ही सटीक टक्कर का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, नए ओप्पो रेनो सीरीज फोंस उन यूजर्स को टारगेट कर सकते हैं जो मिड-से हाई रेंज में बढ़िया अनुभव चाहते हैं।

अगर आप Oppo की Reno सीरीज को पसंद करते हैं और नया फोन लेना का इरादा है तो आगामी श्रृंखला का इंतजार किया जा सकता है। यह डिजाइन, कैमरा और डिस्प्ले के मामले में सबसे एडवांस्ड रेनो फोंस हो सकते हैं। यह शुरुआती अपडेट हैं इन मोबाइल्स से जुड़ी और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें। (सोर्स)

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here