जल्द ही भारत में लॉन्च होगा मोटो एम, जानें फीचर स्पेसि​​फिकेशन और कीमत

Join Us icon

हाल में लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने मोटो जेड प्ले और मोटो जेड स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। वहीं अब कंपनी मोटो एम की तैयारी कर रही है। इस बारे में मोटोरोला इंडिया ने एक ट्विट के माध्यम से जानकारी दी है। कंपनी ने ट्विट में लिखा है कि जल्द ही आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़ें रहें। अपने ट्विट के साथ कंपनी ने एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें फोन की तस्वीर देखी जा सकती है।

हालांकि ट्विट के माध्यम से शेयर किए गए फोटो में फोन को स्पष्ट रूप से देखा नहीं जा सकता है लेकिन इसमें कमिंग सून के साथ मोटो के लोगो को देख सकते हैं। कुछ दिन पहले ही मोटोरोला ने मोटो एम को कपंनी ने चीन में लॉन्च किया था। इस फोन की बॉडी मैटल की बनी है जिसे पी2आई नैनो कोटिंग की गई है। यह कोटिंग फोन को हल्के फुल्के पानी से बचाने में सक्षम है।

moto-m-twit

मोटो एम में 5.5-इंच का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले दिया गया है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। मोटो एम को मीडियाटेक के हेलियो पी15 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 2.2 गीगा​हट्र्ज क्लॉक स्पीड का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली-टी860 जीपीयू देखने को मिलेगा। फोन में 4जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके सा​थ ही 256जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

जानें असूस जेनफोन 3 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में कौन सा फोन है बेहतर?

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। रियर कैमरे के साथ आपको डुअल टोन एलईडी फ्लैश और तेजी से आॅटो फोकस के लिए पीडीएएफ जैसे फीचर देखने को मिलेंगे।

गूगल पिक्सल की एक और बड़ी खामी हुई उजागर

मोटो एम एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। हालांकि इसे जल्द ही 7.0 नुगट का सपोर्ट मिल जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दोहरा सिम सपोर्ट है। इसके साथ ही आपको वोएलटीई के साथ 4जी एलटीई सपोर्ट देखने को मिलेगा। डाटा ट्रांसफर और फास्ट चार्जिग के लिए इसमें 3,050 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इस फोन को 20,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।