
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava का बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे 17 फरवरी को लॉन्च किया था और आज 27 फरवरी से इसकी पहली सेल शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि लॉन्च प्राइस 7,499 रुपये है, लेकिन सेल ऑफर के तहत यह फोन आज दोपहर 12 बजे से सिर्फ 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत कूपन ऑफर के साथ सिर्फ आज के लिए रखी गई है। आइए, आगे आपको फुल डिटेल्स देते हैं।
Lava Bold N2 की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर लाइव हो चुकी है। अगर आप बजट में बड़ा डिस्प्ले और क्लीन एंड्राइड अनुभव चाहते हैं तो यह डिवाइस आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। “Be Fearless. Be Bold.” टैगलाइन के साथ आए इस स्मार्टफोन को कंपनी ने एंट्री-लेवल यूजर्स को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Lava Bold N2 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस प्राइस रेंज में 90Hz स्क्रीन मिलना इसे थोड़ा अलग बना सकता है। डिजाइन के लिहाज से फोन ग्लॉसी बैक फिनिश के साथ इंडस ब्लैक और सैचेन वाइट कलर ऑप्शन में आता है।
कैमरा सेक्शन में 13 मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया माना जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है, जो डेली यूज, सोशल मीडिया और हल्के ऐप्स के लिए अच्छा अनुभव दे सकता है। फोन में 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट और 64GB स्टोरेज है।
सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 15 Go Edition पर चलता है और कंपनी ने नो ब्लोटवेयर व नो एड्स का दावा किया है, जिससे यूजर्स को क्लीन एक्सपीरियंस मिलेगा। Lava Bold N2 की 5000mAh की बैटरी पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। साथ ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 रेटिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

अगर आप कम बजट में 4G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आज की 6,999 रुपये की ऑफर कीमत Lava Bold N2 को और भी अच्छा विकल्प बना देती है। हालांकि जो यूजर्स 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, वे थोड़ा बजट बढ़ाकर Redmi 13C 5G, Oppo A6x, और Tecno Spark Go 5G जैसे अन्य 5G विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













