
Vivo के नए फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च की उम्मीद बढ़ गई है। कंपनी ने इस फोन को जून में चीन में पेश किया है, लेकिन भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली थी। वहीं, अब X Fold 6 को भारत के BIS सर्टिफिकेशन में देखा गया है। इससे लगता है कि कंपनी आगामी फोल्डेबल फोन को जल्द भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।
Vivo X Fold 6 BIS सर्टिफिकेशन
BIS सर्टिफिकेशन डेटाबेस में Vivo X Fold 6 को V2559 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। हालांकि, लिस्टिंग से फोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले भी यही डिवाइस मलेशिया के SIRIM और इंडोनेशिया के SDPPI साइट में सामने आ चुका है। इन लिस्टिंग में फोन के नाम की पुष्टि Vivo X Fold 6 के तौर पर हुई थी। BIS पर आने के बाद भारत में फोन के लॉन्च की संभावना बढ़ गई हैं।

Vivo X Fold 6 स्पेसिफिकेशंस
उम्मीद है कि भारत में लॉन्च होने वाला Vivo X Fold 6 चीन में पेश किए गए मॉडल जैसे ही फीचर्स के साथ आ सकता है। चीन के मॉडल में 6.51 इंच की आउटर स्क्रीन और 8.02 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन दी गई है। फोन में Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo X Fold 6 में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन की आउटर और इनर दोनों स्क्रीन पर 20MP कैमरा दिया गया है।

Vivo ने अभी X Fold 6 के भारत में लॉन्च का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, BIS लिस्टिंग में आने बाद इसके भारत आने की उम्मीद पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। अगर कंपनी चीन वाले मॉडल के समान स्पेसिफिकेशंस के साथ इसे भारत में पेश करती है, तो 7,000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग और तीन रियर कैमरों के साथ Vivo X Fold 6 भारतीय फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में तगड़ा विकल्प बन सकता है। यदि आप भारत में हैं और फोल्ड फोन लेने की तलाश में हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।












