
सितंबर का यह सप्ताह कुछ दिन या कुछ हफ्ते नहीं बल्कि अगले साल 2027 तक भी चर्चा में रहने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, इस हफ्ते एप्पल आईफोन 18 सीरीज लॉन्च होने जा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं यह सप्ताह एप्पल के पहले मुड़ने वाले मोबाइल का गवाह भी बनने वाला है। 7 सितंबर से 14 सितंबर के बीच इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। यहां आप अपकमिंग लॉन्च के साथ ही इस हफ्ते इंडिया में पहली बार बिकने वाले स्मार्टफोंस की जानकारी भी देख सकते हैं।
Infinix Hot 70 Pro
सेल डेट – 7 सितंबर

इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो इस सप्ताह 7 सितंबर से यह पहली बार इंडिया में बिकेगा। इस मोबाइल का स्टार्टिंग प्राइस 24,999 रुपये है जिसपर 2000 का डिस्काउंट भी मिलेगा। Infinix Hot 70 Pro 5G फोन के बैक पैनल पर AMC डिस्प्ले दी गई है और इसके कलर मॉडल गर्मी में अपना रंग बदलते हैं और अंधेरे में चमकते हैं। मोबाइल MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 45W चार्जिंग और 6000mAh बैटरी लगाई गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP SONY IMX882 डुअल रियर और 8MP सेल्फी सेंसर मौजूद है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच की FHD+ डिस्प्ले लगी है।
vivo T5 5G
सेल डेट – 9 सितंबर

यह वीवो 5जी फोन 9 सितंबर से इंडिया में पहली बार बिकेगा जिसपर 4000 का डिस्कांउट भी मिलेगा। वीवो टी5 का रेट 34,999 रुपये से शुरू होता है। इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50MP IMX882 डुअल कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 7050mAh बैटरी के साथ 44W FlashCharge का सपोर्ट मौजूद है। यह vivo 5G फोन 6.83 इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
iPhone 18 Pro
लॉन्च डेट – 9 सितंबर

इस सप्ताह नया Apple iPhone इंडिया में लॉन्च होगा। 9 सितंबर को आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स आने की खबर है। iPhone 18 Pro की बात करें तो इसे Apple A20 Pro चिपसेट पर लाया जा सकता है। लीक्स के अनुसार इस आईफोन में 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.3 इंच की LTPO+ OLED Super Retina XDR डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। चर्चा है कि आईफोन 18 प्रो 4288mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 40W वायर्ड और 25W MagSafe/Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
iPhone 18 Pro Max
लॉन्च डेट – 9 सितंबर

आईफोन 18 प्रो मैक्स 9 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इसे पावरफुल प्रोसेसर Apple A20 Pro पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिल सकता है। लीक्स की मानें तो iPhone 18 Pro Max में 2868 × 1320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। यह LTPO+ OLED Super Retina XDR डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और 48 मेेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। लीक्स के अनुसार iPhone 18 Pro Max को 5000mAh या फिर 5567mAh बैटरी पर लाया जा सकता है। अलग-अलग देशों में बैटरी क्षमता अलग-अलग हो सकती है।
iPhone Ultra
लॉन्च डेट – 9 सितंबर

Apple का पहला फोल्डेबल फोन इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होगा। 9 सितंबर को आईफोन अल्ट्रा पेश हो सकता है। लीक्स के अनुसार इसमें तकरीबन 7.8 इंच की मेन स्क्रीन दी जा सकती है जो फोन को अनफोल्ड करने के बाद सामने आएगी। वहीं मोबाइल को फोल्ड करने के बाद 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकता है। दोनों ही OLED पैनल पर बनी हो सकती है। इस मोबाइल की थिकनेस करीब 9.5mm बताई जा रही है जो फोन अनफोल्ड करने के बाद 4.5mm तक जा सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Apple A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल के दो बैक कैमरा दिए जा सकते हैं और 24 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरा मिल सकते हैं। चर्चा है कि आईफोन अल्ट्रा में 4,883mAh की dual-cell battery देखने को मिल सकती है।
Redmi 17 5G
सेल डेट – 10 सितंबर

7900mAh बैटरी वाला 5जी फोन रेडमी 17 इंडिया में लॉन्च हो चुका है जो इस सप्ताह 10 सितंबर से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसकी शुरूआती कीमत 23,999 रुपये है जिसमें 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलेगी। Redmi 17 5G फोन Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर काम करता है। इस मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच डिस्प्ले दी गई है। यूजर्स को इस फोन में 45W Turbo Charging और 22.5W रिवर्स चार्जिंग मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। यह रेडमी का 5जी फोन IP64 रेटिंग सपोर्ट करता है।
POCO X8 Power
सेल डेट – 11 सितंबर

10000mAh Battery वाला फोन 11 सितंबर से इंडिया में बिकेगा। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 35,999 रुपये है। POCO X8 Power में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही 27W Reverse चार्जिंग भी दी गई है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 5 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP डुअल रियर और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पोको एक्स8 पावर में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह पोको 5जी फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आया है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 6.0 व IR Blaster जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
POCO X8
सेल डेट – 11 सितंबर

पोको एक्स8 5जी फोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर इस सप्ताह 11 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसमें 9000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 67W HyperCharge और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। POCO X8 5G फोन में 6.83 इंच 1.5K Super Sunlight AMOLED डिस्प्ले लगी है। यह लेटेस्ट 5जी फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है। यूजर्स को इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा।
Samsung Galaxy S26 FE
लॉन्च डेट – तय नहीं

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई इस हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है और इसका प्राइस अनाउंस किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Samsung Exynos 2500 प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें 8GB RAM दी गई है। Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट पर 12MP सेल्फी सेंसर लगा है। पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में 4,900mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। यह सैमसंग फोन 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड व 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ Android 17 बेस्ड One UI 9 पर मिलेगा।


















