OnePlus 16 का टीजर जारी, 165Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फ्लैगशिप फोन

Join Us icon

OnePlus ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को लेकर नई जानकारी शेयर कर दी है। कंपनी ने चीन में फोन की जल्द एंट्री को टीज किया है और इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की भी पुष्टि की है। इससे पहले फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिनमें 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स का दावा किया गया था। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 16 जल्द होगा लॉन्च

OnePlus ने चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर OnePlus 16 को टीज करते हुए बताया है कि फोन जल्द आने वाला है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट नहीं बताई है। वहीं, इससे पहले सामने आई एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि OnePlus 16 को अक्टूबर में पेश किया जा सकता है। यानी ग्राहकों को अगले महीने नया फोन अनुभव करने का मौका मिल सकता है।

कंपनी के नए टीजर से इतना साफ है कि OnePlus 16 की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। फिलहाल यह जानकारी चीन में लॉन्च को लेकर है और ग्लोबल मार्केट में फोन की एंट्री को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट

OnePlus ने कंफर्म किया है कि OnePlus 16 Android 17 आधारित ColorOS 17 पर रन करेगा। इसके साथ फोन में सिस्टम-वाइड 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यानी सिर्फ डिस्प्ले ही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में 165Hz रिफ्रेश रेट का उपयोग किया जा सकेगा।

यह जानकारी पहले सामने आई उन रिपोर्ट्स जैसी ही है, जिनमें फोन में 165Hz डिस्प्ले मिलने का दावा किया गया था। हालांकि, पूर्व लीक में इससे भी ज्यादा रिफ्रेश रेट वाले 185Hz AMOLED पैनल की बात कही गई है, लेकिन यह जानकारी अभी कंफर्म नहीं है।

OnePlus 16 स्पेसिफिकेशंस संभावित

OnePlus 16 को हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। लिस्टिंग में एक नए OnePlus स्मार्टफोन को 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ देखा गया है। जिसे OnePlus 16 माना जा रहा है।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो आगामी OnePlus 16 फोन में 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी चार्जिंग क्षमता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

OnePlus 16 के कैमरा और बैटरी को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लीक्स के अनुसार, फोन में 200MP का मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है।

पावर बैकअप के लिए OnePlus 16 फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी ये जानकारियां फिलहाल लीक पर आधारित हैं।

आख़िर में बताते चलें कि OnePlus ने अभी OnePlus 16 की लॉन्च डेट और बाकी स्पेसिफिकेशंस शेयर नहीं किए हैं। हमें आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से फोन के बारे में और जानकारी मिल सकती हैं। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here