
वीवो ने जुड़ी खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपनी ‘वाई’ सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे vivo Y32 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह स्मार्टफोन मलेशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया है। इसी लिस्टिंग के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे मार्केट में उतार सकती है।
vivo Y32 डिटेल्स
वीवो वाई32 को SIRIM सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जिसकी जानकारी टिपस्टर एनविन ने सोशल मीडिया चैनल एक्स पर शेयर की है। इस अपकमिंग वीवो फोन को V2638 मॉडल नंबर प्राप्त हुआ है। फोन की सर्टिफिकेट डेट 14 सितंबर की बताई गई है। बताते चलें कि SIRIM सर्टिफिकेशन स्थानिय मार्केट में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज के सेफ्टी, क्वॉलिटी और रेगुलेटरी स्टैंडर्ड को दर्शाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2021 में भी कंपनी इसी नाम का एक मोबाइल लेकर आई थी। उस वक्त vivo Y32 दुनिया का पहला Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट वाला फोन बनकर आया था। यह 4G स्मार्टफोन था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वीवो के अपकमिंग मोबाइल फोन में क्या डिफरेंट स्पेक्स मिलेगी और कंपनी इसे 4जी पर लॉन्च करेगी या सस्ता 5G फोन बनाकर लेकर आएगी। फिलहाल अतिरिक्त जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
vivo Y31 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई31 6GB RAM वाला 5G है जिसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट का रेट 27,999 रुपये है और 256GB मेमोरी वाले फोन का प्राइस 31,999 रुपये है। यह मोबाइल Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में Expandable RAM टेक्नोलॉजी मौजूद है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसकी ताकत बढ़ाती है।
vivo Y31 5G फोन 1608 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। फोन स्क्रीन Wet-Hand और Greasy-Hand टच जैसे फीचर से लैस है जिसके चलते गीले या तेल लगे हाथों से भी फोन पर बिना परेशानी काम किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई31 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए इस vivo 5G फोन में तगड़ी 6500mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर 25 घंटे का YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम पाया जा है। वहीं मोबाइल बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। बताते चलें कि यह वीवो 5जी फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है।










