
Oppo अपनी K-सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने का ऐलान कर दिया है। हाल ही में OPPO K14 Lite को पेश करने के बाद अब कंपनी ने OPPO K14 Plus 5G का पहला टीजर शेयर किया है। ओप्पो इंडिया ने आधिकारिक तौर पर आगामी फोन की झलक भी शेयर की है। टीजर में फोन के डिजाइन के साथ-साथ इसकी परफॉरमेंस और मजबूती पर भी फोकस किया गया है। आइए, आगे पहले टीजर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OPPO K14 Plus 5G का पहला टीजर जारी
Oppo के नए स्मार्टफोन को “Powered to Perform, Built to Last” टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। कंपनी की इस टैगलाइन से लगता है कि फोन में स्मूथ परफॉरमेंस के साथ मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलने वाली है। हालांकि, अभी कंपनी ने फोन के प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज या अन्य स्पेक्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

OPPO K14 Plus 5G डिजाइन की झलक
टीजर में OPPO K14 Plus 5G का साइड प्रोफाइल दिखाई देता है। फोन में फ्लैट एज वाला स्लीक डिजाइन नजर आ रहा है। इसके साथ बटन लेआउट की भी झलक मिलती है। हालांकि, फोन का पूरा डिजाइन और रियर पैनल अभी सामने नहीं आया है।
टीजर में आग और बर्फ जैसे विजुअल्स का उपयोग किया गया है। यह फोन की परफॉरमेंस, थर्मल मैनेजमेंट या कूलिंग सिस्टम की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इसमें किस तरह का कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसलिए इस विजुअल को किसी खास स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं माना जा सकता है।
टीजर में ‘Flipkart Unique’ लोगो भी दिखाई दे रहा है। इससे लगता है कि OPPO K14 Plus 5G भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। हालांकि, अभी फोन की सेल की तारीख और कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है।
कंपनी ने फोन को “Coming Soon” के साथ टीज किया है। इससे लगता है कि OPPO K14 Plus 5G को भारत में जल्द पेश किया जा सकता है। हालांकि, ओप्पो ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। यह जल्द ही बताई जा सकती है।
फिलहाल फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, स्टोरेज और कीमत से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी आने वाले दिनों में इन डिटेल्स को भी शेयर कर सकती है। यदि आप आने वाले हफ्तों में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो हमारा अनुमान है कि यह मिड रेंज में अच्छा विकल्प बन सकता है। इसका मुकाबला भारत में vivo, Realme और Lava के फोंस से हो सकता है। हम आपको OPPO K14 Plus 5G के आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










