200MP कैमरा पर लॉन्च होगा नया वीवो 5जी फोन vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

Join Us icon

वीवो बेहद जल्द अपनी एस सीरीज के नए स्मार्टफोंस लेकर आने वाली है। मई महीने में vivo S60 लॉन्च हुआ था और अब vivo S70 Pro लाया जा रहा है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक इस अपकमिंग वीवो फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, ताजा लीक में वीवो एस70 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स सामने आ गई है। यह वीवो 5जी फोन चीन में लॉन्च होगा जिसे नवंबर अंत या दिसंबर के शुरुआती दिनों में पेश किया जा सकता है।

vivo S70 Pro स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस70 प्रो 5जी फोन की डिटेल्स चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। लीक में दावा किया गया है कि यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लाया जा सकता है। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.02गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस स्मार्टफोन को 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है।

लीक के अनुसार vivo S70 Pro 5G फोन को 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट पंच-होल स्क्रीन बताई गई है जिसे LTPS टेक्नोलॉजी पर लाया जा सकता है। वहीं फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस के साथ ही अल्ट्रासोनिक 3डी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार यह वीवो 5जी फोन मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा और डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP69 रेटिंग दी जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एस70 प्रो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बताया गया है कि इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 64 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

vivo S60 VE

पावर बैकअप के लिए vivo S70 Pro 5G फोन में तगड़ी 7000mAh से बड़ी बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। वीवो एस70 और वीवो एस70 प्रो 5जी फोन को दिसंबर महीने तक चीन में पेश किया जा सकता है। हालांकि इस दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स तो तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक ब्रांड की ओर से आधिकारिक घोषणा ना हो जाए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here