
OPPO ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज OPPO Reno17 को चीन में नवंबर में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने इसके लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए हैं। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने Reno17 सीरीज के कैमरा फीचर्स को टीज किया है। इसमें पहली बार फुल-फोकल-लेंथ 4K अल्ट्रा-क्लियर लॉन्ग Live Photo फीचर मिलेगा। जिसकी मदद से यूजर्स 6 सेकंड तक की लाइव फोटो कैप्चर कर सकेंगे। इसी बीच OPPO Reno17 Pro के स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO Reno17 सीरीज Live Photo फीचर
OPPO ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि Reno17 सीरीज में फुल-फोकल-लेंथ 4K अल्ट्रा-क्लियर लॉन्ग Live Photo फीचर मिलेगा। कंपनी के अनुसार, यह फीचर पिछली जनरेशन के 3 सेकंड के Live Photo कैप्चर टाइम को बढ़ाकर 6 सेकंड कर देगा। यानी यूजर्स किसी पल को पहले से ज्यादा समय तक कैप्चर कर पाएंगे।
OPPO Reno17 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक के अनुसार, OPPO Reno17 Pro में 6.32 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले सकता सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिए जाने की उम्मीद है। कॉम्पैक्ट साइज के चलते यह फोन उन यूजर्स को पसंद आ सकता है। जिन्हें छोटी स्क्रीन में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस पसंद है।

फोन में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, स्टैंडर्ड OPPO Reno17 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Reno17 Pro में 200MP का बड़ा सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसमें गिंबल-स्टाइल स्टेबिलाइजेशन दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
लीक के मुताबिक, OPPO Reno17 Pro में करीब 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ लगभग 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। फोन में मेटल फ्रेम और हाई IP रेटिंग मिल सकती है। हालांकि, इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
भारत में कब लॉन्च हो सकती है OPPO Reno17 सीरीज
फिलहाल OPPO ने Reno17 सीरीज के चीन लॉन्च की पुष्टि की है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में Reno17 और Reno17c जैसे नॉन प्रो मॉडल पेश किए जा सकते हैं। जबकि Reno17 Pro के भारतीय बाजार में आने की उम्मीद कम है। हालांकि देखना होगा आगे क्या ऐलान किया जाता है। इस लाइनअप के लगातार अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









