
वर्ष 2016 के आखिरी महीने में अगर पूरे साल की टेक्नों खबरों पर नजर डाले तो मोबाईल वर्ल्ड में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने व विस्फोट की घटनाएं सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। विश्व की नामी कंपनियों में शुमार सैमसंग के इस फ्लैगशिप डिवाईस में आग लगने की खबरों की वजह से पूरे विश्व में सैमसंग की किरकिरी हुई। लगातार बिगड़ते हालातों के मद्देनज़र कंपनी ने इस फोन को तो मार्केट से वापस ले लिया और साथ ही इसकी जांच का भरोसा भी दिलाया। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने की वजह सामने आ रही हैं जो फोन में हुए विस्फोटों से भी अधिक खतरनाक और गंभीर है।
गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने तथा विस्फोट होने की घटनाएं इतनी बढ़ गई थी कि कंपनी को इस फोन का निर्माण भी बंद करना पड़ गया था। फोन के डिजाइन और हार्डवेयर को लेकर अनेंको अफवाहें उड़ी परंतु अब दावा किया जा रहा है कि गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने तथा विस्फोट होने की असली वजह का पता लगा लिया गया है।
अगले साल इन 5 स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकता है नोकिया
इंस्ट्रूमेंटल ब्लॉग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गैलेक्सी नोट 7 में विस्फोट और आग लगने की मुख्य वजह फोन में लगाई गई बैटरी को माना जा रहा है। बताया गया है कि फोन की बैटरी आकार में बेहद छोटी थी। जिस वजह से उसकी सिकुड़ने और फैलने की प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त स्थान नहीं मिलता था। और इसी वजह से बैटरी गर्म होने पर वह फट जाती थी और फोन में आग लग जाती थी।

सैमसंग की इस गलती के पीछे कहा गया है कि कपंनी की ओर से बैटरी को छोटा इसलिए रखा गया था ताकि डिवाइस के साथ मिलने वाले एस पेन को रखने की जगह बनाई जा सके।
एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी भी बैटरी में कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा अतिरिक्त होना चाहिए जिससे बैटरी गर्म होने पर बनने वाले दवाब के दौरान फैल सके तथा गर्म होने की वजह से उसमें धमाका न हो।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 में नहीं होगा होम बटन और 3.5 एमएम आॅडियो जैक
सैमसंग नए साल में अपना हाई एंड डिवाइस गैलेक्सी एस 8 लॉन्च करने की तैयारी में है। फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में तो यह फोन बेहतरीन है लेकिन नोट 7 के हादसों के बाद उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी के नए फोन्स में यह गलती दुबारा ना दोहराई जाए।





















