
वीवो इंडिया ने अगस्त महीने में भारतीय बाजार में सस्ता नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वाई83 प्रो लॉन्च किया था। यह फोन बड़ी डिसप्ले के साथ ही डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वीवो की ओर से इस फोन को 15,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं अब अपने फैन्स को खुश करते हुए वीवो इंडिया ने वाई83 प्रो की कीमत सीधे 1,000 रुपये कम कर दी है। इस प्राइस कट के बाद वीवो वाई83 प्रो को 14,990 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।
आईफोन 10 में लगी आग, एप्पल सवालों के घेरे में
वीवो वाई83 प्रो कंपनी द्वारा नॉच डिसप्ले सेग्मेंट में पेश किया गया है जो 19:9 आसपेक्ट रेशियो सपोर्ट करता है। फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की 2.0 फुलव्यू एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन फनटच 4.0 ओएस पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर आधारित है वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट मौजूद है।

वाई83 प्रो को कंपनी द्वारा 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 और ज़ेनफोन मैक्स एम2 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने
वीवो वाई83 प्रो डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3260एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो वाई83 प्रो की कीमत में कटौती होने के बाद इसे 14,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।




















Comments are closed.