हुआवई ला रहा है ‘ओ’ शेप की नॉच वाला फोन, फोटो हुई लीक

Join Us icon

टेक कंपनी हुआवई घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 28 नवंबर को भारतीय बाजार में अपनी मेट 20 सीरीज़ को पेश करेगी। कंपनी इस दिन ट्रिपल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन मेट 20 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी अपनी मेट सीरीज़ के तहत अंर्तराष्ट्रीय मंच पर हुआवई मेट 20, मेट 20 प्रो, मेट 20एक्स और मेट 20 आरएस फोन लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब खबर आ रही है हुआवई पी सीरीज़ के नेक्स्ट जेनेरेशन स्मार्टफोन पी स्मार्ट 2019 का निर्माण भी शुरू कर चुकी है और यह बेहद ही शानदार डिजाईन व दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।

हुआवई पी स्मार्ट 2019 को अमेरिकी ​सर्टिफिकेशन कमीशन साइट एफसीसी पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर फोन के मॉडल नंबर के साथ ही इसके सिम वेरिएंट और रैम व स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी मिली है। पी स्मार्ट 2019 को लेकर प्रसिद्ध टिप्सटर स्लैश लीक ने भी एक लीक पोस्ट किया है जिसमें फोन के ​डिजाईन की स्कैच ईमेज शेयर की गई है। इस ईमेज में फोन का फ्रंट व बैक पैनल दिखाया गया है जिससे फोन ​के हार्डवेयर पर डिजाईन की लुक पता चली है।

Huawei P Smart 2019 display design specifications leaked in hindi

हुआवई वी स्मार्ट 2019 की स्कैच ईमेज से पता चला है कि कंपनी अपने इस आगामी स्मार्टफोन को ‘ओ’ शेप वाली नॉच डिसप्ले पर पेश करेगी। ईमेज में फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस नज़र आ रहे हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। पी स्मार्ट 2019 के बैक पैनल की बात करें तो यह फोन ​डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। बैक पैनल पर दाई ओर वर्टिकल शेप में दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिसके नीचे फ्लैश लाईट है।

वीवो ला रही है 2जीबी रैम वाला बेहद ही सस्ता फोन, बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट

फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। लीक के मुताबिक हुआवई वी स्मार्ट 2019 को 3जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 32जीबी रैम व 64जीबी रैम के दो वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। लीक के अनुसार यह फोन हाईसिलिकॉन ​किरीन 710 चिपसेट पर रन करेगा तथा पावर बैकअप के लिए पी स्मार्ट 2019 में 3,200एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

4 रियर कैमरे वाला सैमसंग गैलेक्सी ए9 कल हो रहा है भारत में लॉन्च, जानें कैसे देखें लाईव

इस लीक में फोन का डिसप्ले साईज 160सीएम से अधिक दिखाया है, यानि फोन की स्क्रीन 6.2-इंच से भी बड़ी होगी। पी स्मार्ट 2019 के नाम से ही पता चलता है कि यह फोन अगले साल ही टेक मंच पर दस्तक देगा। इस फोन को लॉन्च होने में अभी वक्त है लिहाज़ा जाहिर है कि हुआवई मी स्मार्ट 2019 को लेकर अभी कई लीक आने बाकी है। फोन से जुड़ी कोई भी नई जानकारी मिलते ही जल्द ही पाठको को दी जाएगी।