
माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ समय पहले भारत में अपने नए टैबलेट सर्पेस गो को लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 38,599 रुपए है। वहीं, यह प्रोडक्ट अब सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको इसके टॉप 5 फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप इसे खरीदे बिना रह नहीं पाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो के 4जीबी रैम मॉडल की कीमत 38,599 रुपए और 8जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 50,999 रुपए है।
शानदार फीचर्स और डिजाइन के साथ ही सर्फेस प्रो को भारतीय मार्केट में मौजूद आईपैड प्रो और सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 से कड़ी टक्कर मिल सकती है। सर्फेस प्रो विंडोज 10 पर कार्य करता है। अगर आप इस ऑपरेटिंग सिस्टम को पसंद करते हैं तो आप इसे जरुर पसंद करेंगे। चलिए अब बिना समय बर्बाद किए सर्फेस गो के टॉप फीचर्स से आपको रुबरू कराते हैं।
डिसप्ले और डिजाइन
किसी भी टैबलेट के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात होती है उसका साइज और वजन। अगर बात करें सर्फेस गो के वजन की तो यह सिर्फ 520 ग्राम का है। वहीं, यात्रा के दौरान इसे आसानी से बैग में रखकर घूमा जा सकता है। इमें 10-इंच का डिसप्ले दिया गया है और इसकी मोटाई सिर्फ 8एमएम की है जो कि इसे काफी प्रीमियम बनाती है। डिसप्ले का रिजॉल्यूशन 1,800 x 1,200 पिक्सल और इसकी पिक्सल डेंसिटी काउंट 217पीपीआई है। वहीं, इस पैनल का एस्पेक्ट रेश्यो 3:2 है, जैसा कि कंपनी अपने दूसरे सर्फेस में देती है।
माइक्रोसॉफ्ट लाया है अनूठी ऐप, नेत्रहीन भी आसानी से यूज़ कर पाएंगे स्मार्टफोन
सीपीयू
इसमें दिया गया हार्डवेयर भी आपको काफी अच्छी परर्फोमेंस देता है। इसमें इंटेल पेंटियम गोल्ड 4415वाई सीपीयू दिया गया है। साथ ही डिवाइस विंडोज 10 पर कार्य करता है। यह कॉम्बिनेशन इस परर्फोमेंस को काफी स्मूथ बनाता है। अगर आप एक बेहतरीन परर्फोमेंस के लिए कोई टैबलेट खोज रहे हैं तो आपको यह बिल्कुल निराशन नहीं करेगा। वहीं, आप इसे विंडोज 10 प्रो पर अपग्रेड कर सकते हैं।

मैमोरी
अगर बात करें मैमोरी की तो कंपनी ने इस भारत में दो वेरिएंट के अंदर लॉन्च किया था, जिसमें 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज शामिल है। यह टैब ग्लोबली एलटीई वर्जन में उपलब्ध है। हालांकि, भारत में इसके वाईफाई वेरिएंट को ही उतारा गया था। इसके साथ अगर आप इसकी स्टोेरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो माइक्रोएसडी कार्ड के लिए टैबलेट में अलग के एक स्लॉट भी मौजूद है।
मोबाइल रिटेलर्स मिली साल की सबसे बड़ी खुशखबरी, ऑनलाइन रिटेलर्स के लिए सरकार ने किए नियम सख्त
बैटरी
चार्जिंग और डॉकिंग के लिए इसमें सर्फेस कनेक्ट पोर्ट दिया गया है, इसके अलावा आपको डाटा, वीडियो और चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी 3.1, हेडफोन जैक मिलेगा। वहीं, बैटरी को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह 9 घंटे का पावर बैकअप देगा। इसका मतलब अगर आप अपने ऑफिश में इसे इस्तेमाल करते हैं तो एक बार चार्ज करने के बाद ऑफिश के काम के बीच इसे चार्ज करने की आपको जरुरत नहीं पड़ेगी।

कैमरा
वैसे तो टैबलेट से फोटोग्राफी की बात सुनना काफी अजीब लगता है। लेकिन, सर्फेस गो में एक अच्छा फ्रंट व रियर कॉम्बिनेशन का कैमरा दिया गया है जो कि वीडियो कॉलिंग और कुछ फोटो क्लिक करने के लिए काफी अच्छा है। इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का एचडी कैमरा दिया गया है। वहीं, 8-मेगापिक्सल का रियर ऑटो-फोकस कैमरा मौजूद है। फ्रंट कैमर सिर्फ वीडियो कॉलिंग और सेल्फी ही नहीं बल्कि विंडोज हेल्लो फेस ऑथिन्टिकेशन सिस्मट को सपोर्ट करता है। वहीं, रियर कैमरे की मदद से फुल एचडी वीडियो को शूट किया जा सकता है।






















Comments are closed.