
91मोबाइल्स यह बता चुकी है कि सैमसंग नोएडा स्थित प्लांट में गैलेक्सी एम सीरीज़ का प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट में यह खबर भी सामने आ चुकी है कि कंपनी जनवरी महीने में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ से पर्दा उठा देगी। रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ की शुरूआत पूरे विश्व में सबसे पहले भारत में ही करेगी और इंडियन मार्केट में लॉन्च के साथ ही इस सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च होगा। चर्चा है कि सैमसंग इस नई सीरीज़ में गैलेक्सी एम20, गैलेक्सी एम30 और गैलेक्सी एम50 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वहीं आज इनमें से एक गैलेक्सी एम10 को अमेरिकी साइट एफसीसी पर भी सर्टिफाइड कर दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एम10 को अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर सर्टिफाइड किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन को एसएम-एम105एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। एफसीसी के लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र तो कम किया गया है लेकिन इस सर्टिफिकेशन ने यह जरूर साफ कर दिया है कि सैमसंग बेहद जल्द गैलेक्सी एम10 को बाजार में उतारने वाली है। माना जा रहा है कि गैलेक्सी एम10 सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन होगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम10 को गीकबेंच पर 3जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया जा चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन 16जीबी तथा 32जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में बाजार में उतारा जाएगा। गीकबेंच के अनुसार इस फोन को 1.59गीगाहट्र्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। गैलेक्सी एम10 को वाईफाई अलाइंस पर एसएम-एम105एफ मॉडल नंबर के साथ भी लिस्ट किया जा चुका है। लिस्टिंग के अनुसार कंपनी ने इसे 2.5गीगाहट्र्ज वाईफाई कनेक्टिविटी को चेक किया है
4,000एमएएच बैटरी से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी ए50, फोन स्क्रीन के नीचे होगा फिंगरप्रिंट सेंसर
आपको बता दें आईएएनएस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि जनवरी महीने में सैमसंग कंपनी भारत में अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ को लॉन्च कर देगी। सैमसंग एक ओर जहां गैलेक्सी एम सीरीज़ को बाजार में उतारेगी वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी जे सीरीज़ तथा गैलेक्सी ऑन सीरीज़ को कंपनी द्वारा बंद कर दिया जाएगा। वहीं 91मोबाइल्स भी पहले गैलेक्सी एम सीरीज़ के जुड़ी एक्सक्लूसिव खबरें देती आई है।
4,000एमएएच बैटरी और वाटर ड्रॉप नॉच के साथ लॉन्च हुआ हुआवाई वाई7 प्रो (2019)
गैलेक्सी एम20 के बारें में हम पहले ही बता चुके हैं कि गैलेक्सी एम20 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा, नॉच डिसप्ले, 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट देखने को मिलेगा।वहीं इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर तथा 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।



















Comments are closed.