
नोकिया के स्मार्टफोन्स को बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल इस साल अपने कई स्मार्टफोन्स को पेश करने की योजना बना रही है। हाल ही में 91मोबाइल्स ने नोकिया 8.1 प्लस की एक्सक्लूसिव 360 डिग्री वीडियो और ईमेज जारी की थी। वहीं, अब जानकारी साने आ रही है कि कंपी नोकिया 6 (2019) को इस साल पेश कर सकती है, जिसे नोकिया 6.2 का नाम दिया जा सकता है। डिवाइस इस महीने की शुरुआत में या फरवरी में पेश किया जा सकता है। नोकिया_लीक्स नाम के एक नए टिप्सटर ने नोकिया 6 (2019) की जानकारी दी है।
टिप्सटर द्वारा किए गए ट्विटर में नोकिया 6 (2019) की कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार नोकिया 6 (2019) में 6.2-इंच डिसप्ले और नए ट्रेंड वाला डिसप्ले होल सेल्फी कैमरा होगा। स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 632 एसओसी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 4जीबी रैम व 6जीबी रैम का ऑप्शन होगा। इतना ही नहीं डिवाइस में दो 16-मेगापिक्सल रियर कैमरा जेसिस के होंगे और यह ओज़ो ऑडियो को सपोर्ट करेंगे।
Nokia 6.2 (6 2019): 6.2-inch display with camera hole-punch, Snapdragon 632, 4/6GB RAM, 16MP Dual-rear Zeiss Camera,OZO Audio, First market China. Coming Jan end/Feb 2019.
— Nokia_Leaks (@LeaksNokia) January 10, 2019
इसके अलावा टिप्सटर ने इस बात की जानकारी दी है कि नोकिया 6 (2019) को सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा जो कि जनवरी के आखिर में या फरवरी की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।
एक्सक्लूसिव: विश्व में सबसे पहले हम लेकर आए हैं नोकिया 8.1 प्लस का वीडियो और इमेज, देखें इस स्टाइलिश फोन को
अगर बात करें हाल ही में सामने आए नोकिया 8.1 प्लस की तो इसमें एक बड़ा डिसप्ले होगा, जिसमें सेल्फी कैमार के लिए ऊपर बाईं ओर एक होल होगा, जैसा की इससे पहले सैमसंग और हुआवाई के स्मार्टफोन्स में हम लोग देख चुके हैं। पंच होल डिजाइन की वजह से स्मार्टफोन में साइड और ऊपर बेजल काफी कम दिखाई दे रहे हैं। वहीं, नीचे की ओर नोकिया की ब्रांडिंग होगी। डिसप्ले का साइज की बात करें तो इसमें 6.22-इंच की स्क्रीन होगा जो कि हम अपकमिंग मोटोरोला पी40 में देख चुके हैं।
नोकिया के 7 स्मार्टफोंस को मिलेगा एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट, क्या आपका फोन भी है शामिल
इसके अलावा नोकिया 8.1 प्लस के टॉप पर 3.5एमएम ईयरफोन जैक होगा जो कि कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स में देना बंद कर दिया है। इसके अलावा दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिखाई दे रहा है। साथ ही नीचे की ओर यूएसबी टाइप सी पोर्ट, स्पीकर व माइक दिखाई दे रहे हैं। अगर बैक की बात करें तो इसमें ग्लास पैनल दिखाई दे रहा है, जिसमें नोकिया की ब्रांडिंग है।





















